Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'पंजाब में बढ़ रहा गैंगस्‍टारों का खौफ, अपने वादों पर खरी नहीं उतरी AAP सरकार'; CM मान पर हरसिमरत कौर का वार

    Updated: Sat, 18 May 2024 07:29 PM (IST)

    Punjab Lok Sabha Election 2024 अकाली दल की उम्‍मीदवार हरसिमरत कौर ने आप सरकार पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि पिछले सात सालों के दौरान व्यापार और ...और पढ़ें

    Punjab Lok Sabha Election 2024: CM मान पर हरसिमरत कौर का वार (फाइल फोटो)
    Punjab Lok Sabha Election 2024: CM मान पर हरसिमरत कौर का वार (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, भुच्चो मंडी। Punjab Lok Sabha Election 2024: अकाली दल प्रत्‍याशी हरसिमरत कौर बादल ने शनिवार को पंजाबियों से किसानी को बचाने, कमजोर वर्गों की सहायता करने और व्यापार एवं उद्योग को बढ़ावा देने के लिए अकाली दल का समर्थन करने की अपील की।

    शिअद प्रत्याशी ने भुच्चो हलके में सार्वजनिक बैठकों को संबोधित करते हुए कहा, कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पिछले सात सालों के कुशासन ने पंजाब को बीस साल पीछे धकेल दिया है।

    इन दोनों पार्टियों ने समाज के हर वर्ग को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफी और आम आदमी पार्टी ने फसलों की खरीद एमएसपी पर करने का वादा किया था। दोनों ही वादे पूरे नहीं किए गए हैं।

    राज्‍य में बढ़ रहा अपराध: शिअद प्रत्‍याशी

    आज यह स्थिति है कि किसानों को फसलों की तबाही का मुआवजा भी नहीं मिल पा रहा है। कहा कि पिछले सात सालों के दौरान व्यापार और उद्योग भी बेहद प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा, कि कानून-व्यवस्था की स्थिति तहस-नहस हो गई है, गैंगस्टर गोली चला रहे हैं, जबरन वसूली बढ़ रही है। इसके कारण राज्य में कोई नया निवेश नहीं आया है।

    यह भी पढ़ें: Punjab Politics News: 'केंद्र सरकार से किसानों के मुद्दे नहीं हो पा रहे हल...', कांग्रेस ने भाजपा पर बोला हल्‍ला

    हरसिमरत ने लोगों से की ये अपील

    इसके परिणामस्वरूप पंजाब के उद्योगपति अन्य राज्यों में पलायन कर गए हैं। बादल ने लोगों से अकाली दल में भरोसा बनाए रखने की अपील की। कहा कि हम न केवल नशे के खतरे को कम करेंगें, बल्कि पंजाब से गैंगस्टरों को भी खत्म करेंगें। उन्होंने कहा कि अकाली दल राज्य के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, जो राष्ट्रीय पार्टियां करने में असमर्थ हैं।

    खबरें और भी