विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नशे के खिलाफ BJP का शंखनाद! आज बठिंडा से 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' को हरी झंडी दिखाएंगे शिवराज सिंह चौहान

Published: Mon, 21 Sep 2026 07:14 AM (IST)

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बठिंडा के तलवंडी साबो से भाजपा की 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' के ...और पढ़ें

तलवंडी साबो से शुरू होगा 'नशा मुक्त पंजाब' का चौथा चरण।

तलवंडी साबो से शुरू होगा 'नशा मुक्त पंजाब' का चौथा चरण।

HighLights

  1. शिवराज सिंह चौहान ने 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' को रवाना किया

  2. यात्रा का चौथा चरण बठिंडा के तलवंडी साबो से शुरू हुआ

  3. यह मुहिम 30 सितंबर को जालंधर में अमित शाह के साथ संपन्न होगी

जागरण संवाददाता, बठिंडा। भाजपा की ओर से राज्य भर में निकाली जा रही नशा मुक्त पंजाब यात्रा का चौथा चरण सोमवार को तलवंडी साबो से शुरू होगा।

इस यात्रा को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रवाना करेंगे। चौहान यात्रा को रवाना करने से पहले दाना मंडी में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि पठानकोट से इस मुहिम का आगाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया था। राज्य में चार स्थानों से शुरू हो रही यह यात्रा 30 सितंबर को जालंधर में संपन्न होगी। जालंधर में गृह मंत्री अमित शाह पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें- पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई न होने पर युवक ने खाया जहर, प्रदेश में मचा सियासी बवाल