सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में 3 जुलाई को होगी अगली सुनवाई, केस में आईओ गुरलाल सिंह की हुई गवाही
दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले की मानसा अदालत में सुनवाई हुई। केस के आईओ गुरलाल सिंह की गवाही चल रही है और अगली सुनवाई 3 जुलाई को ...और पढ़ें

HighLights
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले की अदालत में सुनवाई हुई।
केस के आईओ गुरलाल सिंह की गवाही जारी है।
मामले की अगली सुनवाई 3 जुलाई को होगी।
जागरण संवाददाता, मानसा। दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला कत्ल मामले की आज अदालत में सुनवाई हुई,अदालत में केस के आईओ गुरलाल सिंह की गवाही चल रही है। अदालत मामले की अगली सुनवाई 3 जुलाई को होगी।
सिद्धू मूसेवाला परिवार के वकील एडवोकेट सतिंदर पाल सिंह मित्तल ने बताया कि इस मामले में गवाह बलतेज सिंह अदालत में मौजूद थे और क्रास एग्जामिनेशन के चलते अदालत में सुनवाई आगे की तारीख पर होगी।
उन्होंने बताया कि अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान जगतार सिंह और पवन बिश्नोई फिजिक्ली अदालत में पेश हुए और इस मामले में तीन को छोड़कर अन्य सभी आरोपितों को वीसी के द्वारा अदालत सुनवाई की गई।