Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bathinda: Sidhu Moosewala के पिता ने फिर सरकार पर लगाए इंसाफ न मिलने के आरोप, बोले- सरकार से उसकी तरक्की देखी नहीं गई

    By Gurprem LehriEdited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Sun, 17 Dec 2023 07:30 PM (IST)

    पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता ने सरकार पर आरोप लगाए हैं कि उनको अभी तक इंसाफ नहीं मिला। वह गांव मूसा में पहुंचे लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्ह ...और पढ़ें

    दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह संबोधित करते हुए
    दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह संबोधित करते हुए

    जागरण संवाददाता, मानसा। Sidhu Moosewala Father Accused Govt: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता ने सरकार पर आरोप लगाए हैं कि उनको अभी तक इंसाफ नहीं मिला। वह गांव मूसा में पहुंचे लोगों को संबोधित कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने दो कमरों से निकल कर महल बनाया, सरकार को करोड़ों रुपये का टैक्स भी दिया। लेकिन सरकार से उसकी तरक्की देखी नहीं गई, जिसके कारण उसकी गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।

    इंसाफ की कर रहे हैं मांग

    उन्होंने कहा कि वह लगातार सरकार से इंसाफ की मांग कर रहे हैं। लेकिन डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी उनको इंसाफ नहीं मिला। उन्होंने गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई समेत अन्य गैंगस्टरों के केस लड़ने वाले वकीलों से कहा कि अगर ऐसे लोगों के केस नहीं लड़ेगा, तो कोई भूखे नहीं मर जाओगे।

    यहां तक कि आठ महीनों से लारेंस बिश्नोई की इंटरव्यू पर जांच कर रही सिट ने भी अब बता दिया कि यह पंजाब में इंटरव्यू नहीं हुई।

    ये भी पढे़ं- शादी वाले घर में पड़ोसियों ने बरसाईं ईंटें, DJ बंद करवाने को लेकर हुआ झगड़ा; बुजुर्ग महिला की मौत