Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Muktsar News: शादी वाले घर में पड़ोसियों ने बरसाईं ईंटें, DJ बंद करवाने को लेकर हुआ झगड़ा; बुजुर्ग महिला की मौत

    By Jagran NewsEdited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Sun, 17 Dec 2023 05:20 PM (IST)

    शादी वाले घर में डीजे बंद करने को लेकर पड़ोसियों के साथ हुए झगड़ा हुआ और इस झगड़े में एक बुजुर्ग महिला की सिर पर ईंट लगने से मौत हो गई। जबकि दो महिलाओ ...और पढ़ें

    शादी वाले घर में डीजे बंद करवाने को लेकर पड़ोसियों ने बरसाईं ईंटें
    शादी वाले घर में डीजे बंद करवाने को लेकर पड़ोसियों ने बरसाईं ईंटें

    HighLights

    1. झगड़े में एक बुजुर्ग महिला की मौत और चार लोग हुए घायल
    2. घटना के बाद आरोपित हुए फरार
    3. पांच आरोपितों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज

     संवाद सूत्र, लंबी (मुक्तसर)। Fight With Neighbors In Muktsar: ब्लॉक लंबी के गांव खुड्डियां महां सिंह में शादी वाले घर में डीजे बंद करने को लेकर पड़ोसियों के साथ हुए झगड़े में एक बुजुर्ग महिला की सिर पर ईंट लगने से उनकी मौत हो गई। जबकि दो महिलाओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    घायलों को उपचार के लिए मलोट के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उधर,थाना लंबी पुलिस ने पांच आरोपितों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी आरोपित अभी फरार हैं।

    जानें क्या है पूरा मामला

    अस्पताल में भर्ती हरबंस सिंह निवासी खुड्डियां महां सिंह ने बताया कि उसके चाचा के बेटे सुनील कुमार की शादी हुई थी। शनिवार की रात को डीजे बंद करके और सभी सामान संभालने के बाद वह परिवार व रिश्तेदार सोने की तैयारी कर रहे थे, क्योंकि वह काफी थके हुए थे।

    रात करीब साढ़े आठ बजे घर के सामने रहने वाले पड़ोसी आए और डीजे लगा दिया। उन्होंने उनको समझाया कि डीजे बंद कर दीजिए। सभी थके हुए हैं। इतने में पड़ोसी नछतर सिंह और उसके बेटों व अन्य परिवारिक सदस्यों ने उन पर ईंट पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। अफरा तफरी का माहौल बन गया।

    खबरें और भी

    जान बचाने के लिए इधर उधर लगे भागने

    इस दौरान सभी अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। एक ईंट उसकी माता गुरमेल कौर (62) के सिर पर लग गई। मां की चीख सुनकर वह उनके पास पहुंचा तो पीछे से हमलावरों ने तेजधार हथियार से उसके भी सिर पर वार कर दिया।

    ये भी पढ़ें- मोगा में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, तीन बदमाश गिरफ्तार; बंबीहा गैंग से है कनेक्‍शन

    उसकी मां की ईंट लगने से मौत हो गई। उनके अलावा भी तीन और परिवार के सदस्यों के ईंटें लगने से चोटें आई हैं। वह‌ सभी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

    पुलिस ने ये बताया

    थाना लंबी के प्रभारी रविवार कुमार ने बताया कि मामले में नछतर सिंह सहित पांच आरोपितों के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मृतका का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है।

    ये भी पढे़ं- पूर्व सांसद के घर के बाहर गन पॉइंट पर लूट, फैक्ट्री मालिक व कर्मचारियों से लूटे 50 हजार और 6 मोबाइल