Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jalandhar: पूर्व सांसद के घर के बाहर गन पॉइंट पर लूट, फैक्ट्री मालिक व कर्मचारियों से लूटे 50 हजार और 6 मोबाइल

    By Jagran NewsEdited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Sun, 17 Dec 2023 05:04 PM (IST)

    शहर में फुटबॉल चौक से थोड़ा आगे पूर्व सांसद चौधरी संतोख सिंह के घर के बाहर दो ई-रिक्शा पर जा रहे बस्ती बावा खेल में अटैची बनाने वाली फैक्ट्री के मालिक ...और पढ़ें

    पूर्व सांसद के घर के बाहर लूटे 50 हजार व 6 मोबाइल (फाइल फोटो)
    पूर्व सांसद के घर के बाहर लूटे 50 हजार व 6 मोबाइल (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. दो बैटरी रिक्शा में सात लोग थे सवार
    2. एक्टिवा पर तीन युवक आए
    3. पिस्तौल दिखाकर ले गए हजारों की नगदी व छह मोबाइल

    जागरण संवाददाता, जालंधर। Loot In Jalandhar: फुटबॉल चौक से थोड़ा आगे पूर्व सांसद चौधरी संतोख सिंह (Former MP Chaudhary Santokh Singh) के घर के नजदीक दो ई-रिक्शा पर जा रहे बस्ती बावा खेल में अटैची बनाने वाली फैक्ट्री के मालिक और उसके साथियों से एक्टिवा सवार तीन लुटेरों ने गन पॉइंट पर हजारों की नगदी लूट ली।

    वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे मौके से फरार हो गए। घटना रविवार सुबह पांच बजे की है। शिवनगर के भाजपा नेता नौशाद ने सारे पीड़ितों को साथ ले जाकर थाना डिवीजन नंबर दो में शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है ताकि आरोपितों का कोई सुराग रख सके।

    पीड़ित ने ये बताया

    मोबिन निवासी शिव नगर ने बताया कि बस्ती बावा खेल में उसकी बैग बनाने की फैक्ट्री है। उसने बताया कि उसका भाई दिल्ली से सुबह की ट्रेन से आया था। वह अपने साथियों सजरेआलम, मो. तायब, मो. सूफियान, राज, तनवीर आलम, सरफे के साथ रेलवे स्टेशन से उसे लेने के लिए जा रहा था।

    वह सभी दो ई रिक्शा में सवार थे। जैसे ही फुटबॉल चौक से थोड़ा आगे पहुंचे, वहां पर एक्टिवा पर तीन युवक, जिनमें से दो का मुंह ढका हुआ था, उनकी ई-रिक्शा रोकी। दो युवकों ने पिस्तौल निकाल लिए और सब कुछ निकालने के लिए कहा।

    खबरें और भी

    लुटेरों ने लूटे 50 हजार और 6 मोबाइल

    मोबिन ने बताया कि उसके पास करीब 24 हजार रुपये थे, जो लुटेरे ले गए। बाकी सभी लोगों से भी नगदी छीन ली। इसके अलावा 6 लोगों के मोबाइल ले गए, जबकि साथ में का मोबाइल उनको मिला नहीं।

    ये भी पढे़ं- मोगा में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, तीन बदमाश गिरफ्तार; बंबीहा गैंग से है कनेक्‍शन

    कुल मिलाकर 50 हजार रुपये की नगदी और 6 मोबाइल लुटेरे ले गए। भाजपा नेता नौशाद ने पुलिस से मांग की है कि पीड़ितों को इंसाफ दिलवाया जाए और आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

    पर्स खाली कर वहीं फेंक गए, एक पर्स में रह गए थे दस रुपये

    लुटेरे सभी की जेब से पैसे और उनका मोबाइल छीन ले गए। पीड़ितों के पर्स लुटेरों ने वहीं पर फेंक दिए। भाजपा नेता नौशाद जब सभी को और पुलिस को लेकर मौके पर दोबारा गया तो वहां पर पर्स पड़े हुए थे। एक पर्स में 10 रुपये थे। बाकी सारे पर खाली कर गए थे। हालांकि पर्स में पीड़ितों के आधार कार्ड इत्यादि पड़े हुए थे।

    ये भी पढे़ं- पुलिस ने Youth Congress कार्यकर्ताओं पर की पानी की बौछार, CM मान के आवास की ओर कर रहे थे मार्च