Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बठिंडा रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी अभियान जारी; हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 05:40 PM (IST)

    बठिंडा रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। धमकी भरे ई-मेल के बाद सघन तलाशी अभियान चलाया गया, हालांकि ...और पढ़ें

    बठिंडा रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट।

    बठिंडा रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट।

    HighLights

    1. बठिंडा रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिली।

    2. सुरक्षा एजेंसियों ने सघन तलाशी अभियान चलाया, कुछ नहीं मिला।

    3. ई-मेल भेजने वाले की पहचान के लिए जांच जारी है।

    जागरण संवाददाता, बठिंडा। बठिंडा रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। धमकी भरा ई-मेल मिलने की सूचना के बाद शुक्रवार को रेलवे स्टेशन परिसर में जीआरपी, आरपीएफ, जिला पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते की टीमों ने संयुक्त रूप से सघन तलाशी अभियान चलाया। हालांकि जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

    जानकारी के अनुसार धमकी मिलने के तुरंत बाद रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई। सुरक्षा एजेंसियों ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, पार्किंग क्षेत्र, प्रवेश और निकास द्वार सहित सभी संवेदनशील स्थानों की गहन जांच की। डॉग स्क्वॉड की मदद से संदिग्ध वस्तुओं और लावारिस सामान की जांच की गई।

    तलाशी अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों ने प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों के सामान की भी जांच की। इसके अलावा स्टेशन परिसर में पड़े लावारिस बैग और अन्य वस्तुओं की बारीकी से पड़ताल की गई। रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों के डिब्बों का भी निरीक्षण किया गया तथा यात्रियों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई गई।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल किसी प्रकार की संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है, लेकिन धमकी को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। जांच एजेंसियां ई-मेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान और उसके स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई हैं।

    खबरें और भी

    अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु, लावारिस सामान या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। साथ ही लोगों को किसी अज्ञात व्यक्ति का सामान अपने पास न रखने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है।

    गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही संवेदनशील स्थलों पर निगरानी बढ़ा रही हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशन को मिली धमकी को देखते हुए पुलिस कोई जोखिम नहीं लेना चाहती और हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।