Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जेल से बाहर आते ही फिर शुरू कर दी नशा तस्करी, बठिंडा में हेरोइन समेत दो तस्कर गिरफ्तार

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 05:56 PM (IST)

    बठिंडा में सीआईए-1 पुलिस ने दो नशा तस्करों को 312 ग्राम हेरोइन और एक कार के साथ गिरफ्तार किया। ये आरोपी हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आए थे और दोबार ...और पढ़ें

    जेल से बाहर आते ही फिर शुरू कर दी नशा तस्करी। फोटो जागरण

    जेल से बाहर आते ही फिर शुरू कर दी नशा तस्करी। फोटो जागरण

    HighLights

    1. बठिंडा में सीआईए-1 ने 312 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर पकड़े।

    2. दोनों आरोपी जमानत पर छूटकर फिर से नशा तस्करी में सक्रिय।

    3. गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    जागरण संवाददाता, बठिंडा। जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए-1 पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार सवार दो कथित तस्करों को 312 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक कार भी बरामद की है। दोनों आरोपित कुछ महीने पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आए थे।

    सीआईए-1 की टीम ने गश्त के दौरान संदिग्ध कार नंबर एचआर-26सीई-3501 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 312 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसके बाद कार में सवार गुरजीत सिंह उर्फ हरी निवासी लहरा खाना, बठिंडा और सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा निवासी मेहराज रोड रामपुरा फूल दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।

    पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपित पहले भी विभिन्न आपराधिक मामलों में नामजद रह चुके हैं। गुरजीत सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत तीन मामले दर्ज हैं, जबकि सुखविंदर सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत दो केस दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों इसी वर्ष जनवरी में कपूरथला जेल से जमानत पर रिहा हुए थे।

    प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जेल से बाहर आने के बाद दोनों ने कथित रूप से दोबारा नशा तस्करी शुरू कर दी थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हेरोइन की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस ने हेरोइन और कार को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपितों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया है, ताकि मामले की गहनता से जांच की जा सके।

     

    खबरें और भी