विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अवैध संबंधों में रोड़ा बनने पर महिला ने पति की कर दी हत्या

By Kamlesh BhattEdited By:
Updated: Sat, 15 Apr 2017 05:25 PM (IST)

हवस की अंधी एक महिला के अपने भतीजे से प्रेम संबंध बन गए। दोनों साथ-साथ रहने लगे। इस बीच पति प्रेम संबंधों में रोड़ा बना तो उसने उसकी हत्या कर दी।

अवैध संबंधों में रोड़ा बनने पर महिला ने पति की कर दी हत्या
अवैध संबंधों में रोड़ा बनने पर महिला ने पति की कर दी हत्या

जेएनएन, बठिंडा। गांव कोटबख्तू में एक साल से प्रेम संबंधों में रोड़ा बन रहे व्यक्ति की उसकी पत्नी ने अपने आशिक भतीजे के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से शराब पिलाने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद अपने गुनाह को छिपाने के लिए पत्नी ने मौत के कारण को हार्ट अटैक बताते हुए शव का अंतिम संस्कार करने की कोशिश की। मृतक की बहन के मामले में हस्तक्षेप करने के बाद पुलिस ने पत्नी से सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद हत्याकांड का खुलासा हो पाया।

थाना तलवंडी साबो पुलिस ने मृतक मजदूर की बहन के बयानों पर पत्नी व आशिक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। तलवंडी साबो पुलिस को दी शिकायत में गांव झंडूके निवासी पालो पत्नी अंग्रेज सिंह ने बताया कि उसके भाई गोपाल सिंह (40) की शादी कर्मजीत कौर के साथ हुई थी।

यह भी पढ़ें: दुकान में नाबालिगा से सामूहिक दुष्कर्म करते रहे दो युवक, एक देता रहा बाहर पहरा

शादी के कुछ साल बाद उसकी भाभी कर्मजीत कौर के उसकी रिश्तेदारी में भतीजे लगते निक्का सिंह के साथ अवैध संबंध बन गए। करीब एक साल पहले उसके भाई गोपाल सिंह को अपनी पत्नी के भतीजे निक्का सिंह के साथ अवैध संबंधों के बारे में पता चला। इसके बाद गोपाल सिंह ने पत्नी को निक्का सिंह से संबंध तोड़ने की बात कही, लेकिन कर्मजीत कौर ने बड़ी चतुराई से अपने पति को अपने पक्ष में कर लिया।

यह भी पढ़ेंः पुलिसकर्मी सहित पांच लोगों ने बनाया किशोरी को हवस का शिकार

इसके बाद कर्मजीत कौर ने अपने आशिक निक्का सिंह को अपने घर पर रख लिया। करीब छह माह से निक्का सिंह अपनी चाची कर्मजीत कौर के घर रह रहा था। शिकायतकर्ता बहन पालो के मुताबिक कुछ दिन पहले फिर से उसके भाई ने पत्नी व उसके आशिक को रंगेहाथ पकड़ लिया था। अभी उसका भाई इस संबंधी कुछ कर पाता, इससे पहले ही कर्मजीत कौर व निक्का सिंह ने गोपाल सिंह को अपने रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

यह भी पढ़ें: अवैध संबंध छिपाने के लिए मां ने नाबालिग बेटी के साथ करवाया सामूहिक दुष्कर्म

इसके तहत वीरवार रात को कर्मजीत कौर व उसके आशिक निक्का सिंह ने पहले गोपाल सिंह को शराब पिलाई। फिर उसके बेसुध हो जाने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। थाना तलवंडी साबो प्रभारी इंस्पेक्टर जगदीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने गोपाल सिंह की हत्या के मामले में उसकी पत्नी कर्मजीत व निक्का सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस शनिवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर अगली कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें: नहाते वक्त युवक ने बना ली नाबालिग लड़की की वीडियो, फिर करने लगा ब्लैकमेल