मानसा में चारा मशीन से करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम
युवक सहजपाल सिंह की मानसा के हमीरगढ़ ढैपई गांव में चारा काटते समय बिजली के करंट से मौत हो गई। दलित परिवार से संबंधित मृतक के परिजनों ने सरकार से उचित म ...और पढ़ें
-1782665654964_m.webp)
चारा मशीन से करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत। फोटो जागरण
HighLights
मानसा के हमीरगढ़ ढैपई में युवक की करंट से मौत।
पशुओं के लिए चारा काटते समय हुआ हादसा।
पीड़ित परिवार ने सरकार से मुआवजे की मांग की।
संवाद सहयोगी, मानसा। जिले के गांव हमीरगढ़ ढैपई में एक मजदूर परिवार के युवक की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव का युवक सहजपाल सिंह खेतों से काम करने के बाद घर लौटा तो पशुओं के लिए टोका मशीन पर हरा चारा काटने के दौरान बिजली मोटर से उसे करंट लगने से सहजपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
थाना भीखी के हवलदार बाजविंदर सिंह ने बताया कि मृतक के पिता के बयान पर बीएनएस की धारा 194 तहत कार्रवाई करते लाश को उसके परिजनों का सौंप दिया गया है। किसान नेता धनजीत सिंह ने बताया कि युवक दलित परिवार से संबंधित था और दिहाड़ी करके अपने परिवार का पालन पोषन करता था।
जिससे परिवार सदमे है वहीं परिवार की आर्थिक स्थिति भी काफी दयनीय है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मृतक युवक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। गांव हमीरगढ़ ढैपई में इसी महीने के दौरान तीन नौजवानों की अलग अलग हादसों में मौत हो चुकी है।