Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बठिंडा में दो अलग-अलग हादसे, युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला; सड़क हादसे में पिता-बेटी जख्मी

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 02:24 PM (IST)

    बठिंडा में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक पर धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर घायल कर दिया गया, जबकि एक सड़क हादसे में पिता-पुत्री जख्मी हो गए। ...और पढ़ें

    बाजार में युवक पर धारदार हथियारों से हमला (प्रतीकात्मक फोटो)

    बाजार में युवक पर धारदार हथियारों से हमला (प्रतीकात्मक फोटो)

    जागरण संवाददाता, बठिंडा। शहर में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक पर धारदार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, जबकि एक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता और उसकी तीन वर्षीय बेटी जख्मी हो गए। दोनों मामलों में घायलों को उपचार के लिए समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी के वालंटियरों ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

    पहली घटना सोमवार रात को बीबी वाला रोड स्थित भारत नगर के पास एक मार्केट में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चार मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए करीब एक दर्जन युवकों ने एक युवक पर तलवारों, गंडासों और लोहे की राडों से हमला कर दिया।

    हमले के दौरान युवक जान बचाने के लिए इधर-उधर भागता रहा और दुकानों में शरण लेने का प्रयास करता रहा, लेकिन हमलावर उसका पीछा करते हुए उस पर वार करते रहे। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के वालंटियर एंबुलेंस सहित मौके पर पहुंचे और घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया।

    घायल की पहचान बाबा फरीद नगर निवासी 29 वर्षीय मोहित पुत्र राजवीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

    उधर, मॉडल टाउन फेज-1 स्थित रेडियो टावर के समीप एक बाइक फिसलने से चालक और उसकी तीन वर्षीय बेटी घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के वालंटियर मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

    खबरें और भी

    घायलों की पहचान करतार बस्ती निवासी निरंजन कुमार (32) पुत्र अखिल मंडल और उसकी बेटी जानवी (3) के रूप में हुई है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार दोनों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने हादसे संबंधी जानकारी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।