Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Asian Games में पंजाब के 58 खिलाड़ी लेंगे भाग, पदक जीतने पर सरकार देगी इतना इनाम

    By Rohit KumarEdited By: Deepak Saxena
    Updated: Sat, 23 Sep 2023 10:14 PM (GMT+05:30)

    चीन में होने वाले एशियाई खेलों (Asian Games) में पंजाब के 48 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। वहीं 10 खिलाड़ी पैरा एशियन गेम्स में भाग लेंगे। राज्य सरकार ...और पढ़ें

    Asian Games में पंजाब के 58 खिलाड़ी लेंगे भाग।
    Asian Games में पंजाब के 58 खिलाड़ी लेंगे भाग।

    चंडीगढ़, राज्य ब्यूरो: चीन के शहर हांगजू में 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक होने वाले एशियाई खेलों में भारत का 653 सदस्यीय खेल दल हिस्सा लेगा, जिसमें 48 खिलाड़ी पंजाब के हैं। इसके अलावा अगले महीने 22 से 28 अक्टूबर तक हांगझू में होने वाले पैरा एशियन गेम्स में 10 पंजाबी एथलीट भाग लेंगे।

    राज्य सरकार ने अपनी नई खेल नीति को लागू करते हुए 58 खिलाड़ियों को तैयारी के लिए 4.64 करोड़ रुपए की नकद राशि दी गई है। खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने एशियाई खेलों के लिए भारतीय खेल दल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले दो हफ्ते यह खिलाड़ी पूरी लगन के साथ खेलते हुए देश का नाम रोशन करेंगे।

    मीत हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर बनाई नई खेल नीति भी एशियाई खेलों से जमीनी स्तर पर लागू हो गई है। इन खेलों में हिस्सा लेने जा रहे पंजाब के 58 खिलाड़ी प्रति खिलाड़ी 8 लाख रुपये के हिसाब के साथ कुल 4.64 करोड़ रुपये दिए गए। पहली बार खिलाड़ियों को तैयारी के लिए नकद इनाम राशि देने की शुरुआत की गई है।

    खिलाड़ियों के लिए सीएम ने की पुरस्कारों की घोषणा

    खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को हौसला अफजही के लिए नकद इनाम राशि देने के लिए मुख्यमंत्री का विशेष धन्यवाद किया। जिनके कारण पंजाब खेल की तैयारी के लिए नकद राशि देने वाला पहला राज्य बना। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने वाले पंजाबी खिलाड़ियों को इनाम राशि के तौर पर क्रमवार एक करोड़ रुपये, 75 लाख और 50 लाख रुपये मिलेंगे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: ट्रूडो की अपने ही देश में फजीहत, कनाडा के सांसद ने खोली दावों की पोल; आतंकी निज्जर को लेकर दिया ये बयान

    यह लेगें हिस्सा

    खेल मंत्री ने एशियाई खेलों में हिस्सा लेने जा रहे पंजाब के खिलाड़ियों में हाकी खेल में 10 खिलाड़ी कप्तान हरमनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, गुरजंट सिंह, मनदीप सिंह, वरुण कुमार, जरमनप्रीत सिंह, शमशेर सिंह, कृष्ण बहादुर पाठक और सुखजीत सिंह, निशानेबाजी में 9 खिलाड़ी जोरावार सिंह संधू, गनीमत सेखों, अंगदवीर सिंह बाजवा, गुरजोत सिंह खंगूड़ा, परीनाज धालीवाल, राजेश्वरी कुमारी, सिफत कौर सम्रा, विजयवीर सिद्धू और अर्जुन सिंह चीमा, रोइंग में पांच खिलाड़ी चरनजीत सिंह, जसविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, सुखमीत सिंह और सतनाम सिंह, क्रिकेट में पांच खिलाड़ी कप्तान हरमनप्रीत कौर, कनिका अहूजा, अमनजोत कौर, अरशदीप सिंह और प्रभसिमरन सिंह हैं।

    विभिन्न खेलों के ये खिलाड़ी भी होंगे शामिल

    बास्केटबाल में पांच खिलाड़ी सहजप्रीत सिंह सेखों, प्रिंसपाल सिंह, मनमीत कौर, यशनीत कौर और अनमोलप्रीत कौर, एथलेटिक्स में चार खिलाड़ी तेजिन्दर पाल सिंह तूर, हरमिलन बैंस, मंजू रानी, और अकाशदीप सिंह, तीरअंदाजी में तीन खिलाड़ी प्रनीत कौर, अवनीत कौर और सिमरनजीत कौर, तलवारबाजी में दो खिलाड़ी ईना अरोड़ा और अर्जुन, साईकलिंग में दो खिलाड़ी हरशवीर सिंह सेखों और विश्वजीत सिंह, बैडमिंटन में एक खिलाड़ी ध्रुव कपिला, जूडो में एक खिलाड़ी अवतार सिंह, कुश्ती में एक खिलाड़ी नरिंदर चीमा शामिल हैं।

    58 खिलाड़ियों में से 10 पैरा खिलाड़ी

    राज्य के 58 खिलाड़ियों में 10 पैरा खिलाड़ी भी शामिल हैं। इनमें पैरा पावर लिफ्टिंग में चार खिलाड़ी परमजीत कुमार, जसप्रीत कौर, मनप्रीत कौर और सीमा रानी, पैरा एथलेटिक्स में तीन खिलाड़ी मुहम्मद यासिर, मिथुन और जसप्रीत कौर सरां, पैरा बैडमिंटन में दो खिलाड़ी पलक कोहली और राज कुमार हैं और पैरा तायकवांडो में एक खिलाड़ी वीना अरोड़ा भारतीय खेल दल में पंजाब की नुमाइंदगी कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें: Amritsar News: जत्थेदार रघबीर सिंह ने दो लड़कियों की आपसी शादी को बताया अवैध, कहा- 'सिख मर्यादा के विपरीत'