'पंजाब में ऑपरेशन लोटस शुरू, डराने के लिए ED-CBI का इस्तेमाल...', AAP सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद बोले संजय सिंह
आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की है। आप नेता संजय सिंह ने इस कदम को 'ऑपरेशन लोटस' बताते ...और पढ़ें
-1777032798763_m.webp)
आप के 7 राज्यसभा सांसदों ने छोड़ी पार्टी, भाजपा में हुए शामिल, संजय सिंह ने बताया 'ऑपरेशन लोटस'
HighLights
आप के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ी
सांसद भाजपा में शामिल होने का किया ऐलान
संजय सिंह ने इसे 'ऑपरेशन लोटस' बताया
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। राघव चड्ढा, डॉ. संदीप मित्तल और अशोक पाठक समेत आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों ने शुक्रवार (24 अप्रैल, 2026 ) को पार्टी से इस्तीफा देते हुए बीजेपी में शामिल होने का एलान कर दिया।
जिसके बाद AAP नेता संजय सिंह ने शुक्रवार को पार्टी के राज्यसभा सदस्यों के दलबदल को 'ऑपरेशन लोटस' के तहत BJP का काम बताते हुए उसकी कड़ी आलोचना की और कहा कि पंजाब की जनता पार्टी छोड़ने वाले सातों सदस्यों को कभी माफ नहीं करेगी।
पंजाब की जनता माफ नहीं करेगी: संजय सिंह
BJP में बड़े पैमाने पर हुए दलबदल के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, संजय सिंह ने BJP पर पंजाब में भगवंत मान सरकार के अच्छे कामों में बाधा डालने की साजिश रचने का आरोप लगाया। आप सांसद ने कहा कि पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी को छोड़कर जाने वाले सांसदों को कभी माफ नहीं करेगी।

बता दें कि शुक्रवार को AAP के सात राज्यसभा सांसदों- राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल और राजेंद्र गुप्ता ने आप से इस्तीफा देते हुए बीजेपी में शामिल होने का एलान कर दिया। चड्ढा के साथ आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, संदीप पाठक ने BJP में शामिल होने के फैसले की घोषणा की।
वहीं, इस दौरान राघव चड्ढा ने कहा कि AAP के लगभग दो-तिहाई यानी 10 में से 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ दी है और वे एक गुट के रूप में BJP में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी छोड़ने वाले सात सदस्यों में राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल और राजेंद्र गुप्ता शामिल हैं।