मजाक पड़ा महंगा, जगतपुरा में गाली देने पर भड़का पड़ोसी; सिर पर हेलमेट से किया जानलेवा हमला
गांव जगतपुरा में मजाक में गाली देने से शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गया। एक पड़ोसी युवक ने मैकेनिक हरदीप सिंह के सिर पर हेलमेट से हमला कर दिया, जिससे वह गं ...और पढ़ें

मजाक से शुरू हुआ विवाद हिंसक (फोटो: जागरण)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नोहली। गांव जगतपुरा में मजाक में गाली देने और थप्पड़ मारने से शुरू हुआ विवाद हिंसक रूप ले गया। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में सामने आया है कि घायल के सिर में पांच टांके लगे हैं। घायल के बयान के आधार पर डाक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को पूरे मामले की सूचना दे दी है।
घायल की पहचान हरदीप सिंह, निवासी गांव जगतपुरा, के रूप में हुई है। हरदीप सिंह ने बताया कि वह पेशे से मैकेनिक हैं और बुधवार रात करीब 10 बजे काम खत्म कर घर लौट रह था । रास्ते में मिले एक पड़ोसी युवक ने पहले मजाक में गाली-गलौज की। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो मामूली कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते गंभीर विवाद में बदल गई।
घायल के अनुसार, युवक ने पहले थप्पड़ मारा, जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। इसी दौरान आरोपी युवक ने गुस्से में आकर पास में रखा हेलमेट उठाकर उनके सिर पर जोरदार वार कर दिया। हमले में हरदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया । राहगीरों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।