विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आप को गले नहीं उतर रही चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हार, नेताओं ने चंडीगढ़ में शुरू किया अनशन; नगर निगम कार्यालय के बाहर दे रहे धरना

Updated: Sun, 04 Feb 2024 04:22 PM (IST)

AAP Hunger Strike in Chandigarh चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के आरोप में आम आदमी पार्टी ने नगर निगम कार्यालय के बाहर अनशन शुरू कर दिया है। वहां पंजाब ...और पढ़ें

आप को गले नहीं उतर रही चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हार, नेताओं ने चंडीगढ़ में शुरू किया अनशन
आप को गले नहीं उतर रही चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हार, नेताओं ने चंडीगढ़ में शुरू किया अनशन

HighLights

  1. आप को गले नहीं उतर रही चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हार
  2. AAP नेताओं ने चंडीगढ़ में शुरू किया अनशन
  3. नगर निगम कार्यालय के बाहर दे रहे धरना

जागरण संवाददाता चंडीगढ़। AAP Hunger Strike in Chandigarh: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के आरोप में आम आदमी पार्टी ने नगर निगम कार्यालय के बाहर अनशन शुरू कर दिया है।

आप के कई लोग अनशन पर बैठे हैं। आप सह प्रभारी डॉ. एसएस अहलूवालिया की अगुवाई में यह अनशन शुरू किया गया है। आप के सभी पार्षद भी इस अनशन में शामिल हैं। सभी पार्षद पहले सेक्टर 39 स्थित आप कार्यालय जुटे थे।

'BJP की वोटों की चोरी के कारण शुरू किया अनशन'

वहां पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को भी आना था। हालांकि वह व्यस्तता के कारण नहीं आए। यह अनशन एमसी बिल्डिंग के बाहर शुरू किया गया है।

आप सह प्रभारी डॉ. एस एस अहुलुवालिया ने कहा कि भाजपा की वोटों की चोरी के कारण उन्होंने अनशन शुरू किया है। रोजाना पांच पांच पार्षद अनशन पर बैठेंगे।

यह भी पढ़ें- Chandigarh Mayor Election 2024: सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए भरी हामी, CJI बोले- याचिका हमें मेल करिए

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में ऐसे हारी थी आप-कांग्रेस

भाजपा की यह चोरी सभी ने देखी है। कांग्रेस और आप ने मिलकर चुनाव लड़ा था उन्हें 20 वोट मिले। भाजपा के पास 16 वोट ही थी उसमें से भी तीन वोट क्रॉस हुई।

जब कोई पार्षद नहीं खरीद पाए तो अपने पीठासीन अधिकारी से आठ वोट रद करवा दिए। भाजपा की धक्केषाई का बदला जनता लोकसभा चुनाव में लेगी। हालांकि उससे पहले कोर्ट से भी निर्णय आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- Chandigarh Mayor Election 2024: बहुमत होने के बाद भी आप-कांग्रेस गठबंधन की करारी हार, भाजपा की जीत; केजरीवाल ने कसा तंज