Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब निकाय चुनाव में धांधली का आरोप, राज्य चुनाव आयुक्त से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल; पुनर्मतदान की मांग

    Updated: Fri, 29 May 2026 09:42 AM (GMT+05:30)

    भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब राज्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात कर निकाय चुनावों में कथित अनियमितताओं पर चिंता जताई। ...और पढ़ें

    राज्य चुनाव आयुक्त से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल (फोटो: जागरण)

    राज्य चुनाव आयुक्त से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल (फोटो: जागरण)

    HighLights

    1. भाजपा ने चुनाव आयुक्त से निष्पक्ष मतगणना की मांग की।

    2. निकाय चुनावों में अनियमितताओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई।

    3. प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्मतदान कराने की भी मांग रखी।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में वीरवार को पंजाब राज्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात कर पंजाब में जारी नगर निकाय चुनावों के दौरान कथित बड़े पैमाने पर हुई अनियमितताओं को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन-सह-शिकायत पत्र सौंपा।

    भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के विभिन्न हिस्सों से सामने आए बूथ कैप्चरिंग, मतदाता सूचियों में हेरफेर, सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग तथा अन्य चुनावी अनियमितताओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की।

    पार्टी ने राज्य चुनाव आयोग से इन शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेने की मांग की ताकि लोकतांत्रिक मूल्यों एवं चुनाव प्रक्रिया की पवित्रता की रक्षा सुनिश्चित की जा सके। ज्ञापन में उन प्रभावित क्षेत्रों में मतदान रद कर पुनर्मतदान करवाने की भी मांग की गई, जहां गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं।

    पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा पंजाब अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि पार्टी मतदाताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा तथा चुनाव प्रक्रिया को भय, दबाव और सत्ता के दुरुपयोग से मुक्त बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

    ढिल्लों के साथ प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा, प्रदेश विधि प्रकोष्ठ संयोजक एनके वर्मा, प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी तथा वरिष्ठ भाजपा नेता रणजीत गिल शामिल थे।