विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'राज्य को भारी कर्ज में धकेल रही 'आप सरकार', वड़िंग ने पंजाब सरकार पर बोला हमला

Published: Mon, 09 Sep 2024 09:37 PM (GMT+05:30)

पंजाब Punjab News कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आप सरकार पर राज्य को कर्ज के जाल में ...और पढ़ें

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब सरकार पर लगाए गंभीर आरोप। (फाइल फोटो)
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब सरकार पर लगाए गंभीर आरोप। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने केंद्र से कर्ज की सीमा बढ़ाने की मांग करने पर आप सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि बेतहाशा उधारी पंजाब को कर्ज के जाल में धकेल रही है। इसके परिणाम विनाशकारी साबित होंगे।

वड़िंग ने सीएम मान पर बोला हमला

वड़िंग ने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने पंजाब की आर्थिक स्थिरता के प्रति पूरी तरह से उपेक्षा दिखाई है। राज्य की वित्तीय स्थिति पहले से ही खराब है।

सरकार ने अपनी स्वीकृत उधार सीमा का एक बड़ा हिस्सा खर्च कर दिया है। वह कर बढ़ाने तथा सब्सिडी में कटौती जैसे हताशाजनक उपायों का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि आप सरकार भारी मात्रा में उधार लेना जारी रखती है, लेकिन राज्य के बुनियादी ढांचे या सेवाओं में कोई सुधार नहीं दिख रहा है।

चुनाव प्रचार में किया जा रहा पैसों का इस्तेमाल  

यह सारा पैसा कहां जा रहा है? इसका इस्तेमाल निश्चित रूप से पंजाब की बेहतरी के लिए नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन पैसों को दूसरे राज्यों में आप के चुनाव अभियानों में और पंजाब में उनके प्रचार तंत्र को बढ़ावा देने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- अकाल तख्त साहिब को स्पष्टीकरण देने वाले पूर्व मंत्रियों की संख्या पहुंची 10, आज परमिंदर-सोहन और बीबी जागीर ने दी सफाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।