विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अरब देशों में शेखों के चंगुल में फंसी 3000 भारतीय महिलाएं, मिल रही शारीरिक प्रताड़ना

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Wed, 17 Aug 2016 11:15 AM (IST)Updated: Thu, 18 Aug 2016 11:19 AM (IST)

दुबई व अरब देशों में 3000 से ज्यादा भारतीय महिलाएं फंसी हैं। वहां के शेख उन पर जुल्म ढहा रहे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। दुबई व अरब देशों में तीन हजार से ज्यादा भारतीय महिलाएं घरों में बंदी बनाकर रखी गई हैं। इनके साथ शारीरिक शोषण सहित मारपीट की जाती है। यह बात प्रेस क्लब हेल्पिंग होपलेस एनजीओ की प्रधान अमनजोत कौर रामूवालिया ने कही। उन्होंने हाल ही में दुबई व अरब देशों में शेखों के घरों में बंधक बनाकर रखी गईं सात भारतीय महिलाओं को छुड़ाया है।

वहां से छूटकर आई लुधियाना की सीमा ने बताया कि वह घरेलू काम करने के लिए पिछले साल रियाद गई थी। उसे आठ महीने बंधक बनाकर रखा गया और शोषण किया गया। उसने एनजीओ के साथ वाट्सएप पर संपर्क साधा। उसके बाद एनजीओ की मदद से सात महिलाओं को मुक्त करवाया जा सका। सीमा लुधियाना की रहने वाली है, जबकि अन्य महिलाएं हैदराबाद की हैैं।

पढ़ें : पति के इलाज के लिए मां ने किया बेटी की आबरू का सौदा

सीमा ने आरोप लगाया कि एजेंट महिलाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर तीन साल के लिए दुबई व अरब देशों के शेखों को बेच देते हैं। चूंकि वहां एक्जिट वीजा का सिस्टम है, इसलिए महिलाएं वहां से निकल नहीं पाती हैं। एक्जिट वीजा सिस्टम में जब तक नौकरी देने वाला क्लीन चिट नहीं देता है, तब तक कोई भी दुबई से बाहर नहीं जा पाता है। सीमा ने बताया कि भारतीय दूतावास भी भुक्तभोगी महिलाओं की मदद नहीं कर पाता है। इसलिए जो महिलाएं किसी तरह से कैद से निकलकर भारत वापस आने की कोशिश करती हैं उन्हें दूतावास में पकड़ लिया जाता है और जेल भेज दिया जाता है। यही कारण है कि ज्यादातर महिलाएं शेखों के खिलाफ बगावत नहीं कर पाती हैं।

सीमा दुबई के रियाद में एक शेख के घर पर काम करती थी। जालंधर के ट्रेवल एजेंट के जरिए वह मुंबई के ट्रेवल एजेंट के संपर्क में आई और वहां से 70 हजार रुपये में दुबई गई थी। सीमा ने कहा कि भगवान किसी महिला को वहां काम करने न भेजे।

पढ़ें : ट्रेन में हुई दोस्ती ने कर दिया बर्बाद, अंधी गली में पहुंच गई युवती

वीडियो भी मीडिया को जारी किया

अमनजीत कौर रामूवालिया ने शेखों द्वारा घरों में काम करने वाली महिलाओं के साथ मारपीट व शोषण करने वाला वीडियो भी मीडिया को जारी किया। वीडियो में महिला के साथ बुरी तरह से मारपीट की गई थी, जिसके चलते उसके बैक, पीठ व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान स्पष्ट दिखाई दे रहे थे।

उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर वहां फंसी तीन हजार महिलाओं को छुड़ाकर भारत वापस लाने की मांग की है। साथ ही कहा कि भारत सरकार दबाव बनाए जिससे दुबई में एक्जिट वीजा सिस्टम बंद हो सके। उन्होंने वहां पर बंदी 25 महिलाओं की लिस्ट भी जारी की।

फंसी महिलाओं की सूची

ताहिरा बेगम, नसरीन, परवीन बेगम, भारती, फरहीन, शबाना, सलमा, रुबीना, रेशमा, सलमा बेगम, फातिमा, शमीन शरुद्दीन, फरहीन फातिमा, खालिदा अकबर, हलीमा अली अहमद, शबाना बेगम, अनातिमा, सेल्वी, अनंता, चिन्नी कादप्पा, नसीमा, मुमताज, नाइमा, सना तथा रेशमा बेगम। इनमें से ज्यादातर हैदराबाद की हैं।

पढ़ें : स्कूली छात्रा को लिफ्ट देकर दोस्त के साथ करने लगा गंदा काम, तभी हुआ यह...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।