विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: पंजाब में 2500 के करीब संवेदनशील बूथ चिन्हित, अमृतसर में सबसे ज्यादा; पुलिस की रहेगी पैनी नजर

Published: Sat, 30 Mar 2024 05:40 PM (IST)

पंजाब में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राज्य चुनाव आयोग के साथ ही पंजाब पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी ...और पढ़ें

पंजाब में 2500 के करीब संवेदनशील बूथ चिन्हित, अमृतसर में सबसे ज्यादा।
पंजाब में 2500 के करीब संवेदनशील बूथ चिन्हित, अमृतसर में सबसे ज्यादा।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। राज्य में आखिरी सातवें चरण में होने मतदान को लेकर राज्य चुनाव आयोग, पंजाब पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। राज्य की सीमा पाकिस्तान से लगे होने के कारण चुनाव के दौरान ड्रग्स, हथियारों की सप्लाई को रोकने के लिए सरहद से लेकर शहरों तक सुरक्षा के इंतजाम शुरू कर दिए गए है। राज्य के 6 हलके संवेदनशील जिलों के दायरे में हैं। इनमें गुरदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, फिरोजपुर, पटियाला और लुधियाना शामिल हैं।

अतिरिक्त फ्लाइंग स्क्वाड किए जाएंगे तैनात

इसके साथ ही अतिरिक्त फ्लाइंग स्क्वाड तैनात किए जाएंगे। अमृतसर में सबसे ज्यादा 578, होशियारपुर में 276, गुरदासपुर में 150 बूथों पर सख्त नजर रहेगी। इसके अलावा राज्य में अभी तक 2500 के करीब संवदेनशील को चिन्हित किया गया है।

25 केंद्रीय कंपनियां की गई तैनात

सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर 25 केंद्रीय कंपनियां तैनात की जा चुकी है। 7 मई को चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाना है जिसके बाद ओर कंपनियां भी पहुंचेगी। राज्य की ओर से 285 कंपनियों की मांग की गई है। जो 25 कंपनियों पहुंची है उनमें पांच कंपनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, 15 कंपनी सीमा सुरक्षा बल और पांच कंपनी इंडो तिब्बती बार्डर पुलिस की शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: Jalandhar Crime: प्रेमा लाहौरिया और विक्की गौंडर गैंग के चार गैंगस्टर गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

इलेक्शन ड्यूटी में तैनात होंगे पंजाब के सरकारी विभाग के कर्मचारी

राज्य में जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग ऑफिसर, असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर सहित पोलिंग बूथों पर इलेक्शन ड्यूटी स्टाफ के लिए 25 हजार कर्मचारियों का खाका तैयार करने के लिए कहा गया है। इलेक्शन ड्यूटी में पंजाब सरकार के तमाम विभागों के कर्मचारियों को इसमें शामिल किया जाएगा।

हर जिले में होंगे ये खास इंतजाम

हर जिले में रहे एक-एक स्क्रीनिंग कमेटी, एससीएमसी टीम, व्हीकल मैनेजमेंट टीम, मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट टीम, वीडियो व्यूइंग टीम, अकाउंटिंग टीम तैनात रहेगी। तीन फ्लाइंग स्क्वाड, तीन स्टेटिक सर्विलांस टीम, एक-एक वीडियो सर्विलांस, वीडियो व्यूइंग, अकाउंटिंग, एक्साइज टीमें और एक एईओ भी शामिल रहेगा।

चुनाव को लेकर जिला स्तर पर की जा रही सभी गतिविधियों की जानकारी राज्य चुनाव आयोग को भेजी जा रही है। जिन जिलों में 79 फीसद से कम मतदान हुआ था वहां पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: कै. अमरिंदर, मनप्रीत बादल, परनीत कौर... पंजाब में ये दिग्गज 'हाथ' छोड़ थाम चुके हैं 'कमल', देखें लिस्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।