Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंचायत भूमि गिरवी प्रकरण! यूनिवर्सल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस पर एक्शन, बैंक ने काॅलेज विंग पर जड़ा ताला

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 08:47 PM (IST)

    बैंक ने लालड़ू स्थित यूनिवर्सल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की कॉलेज विंग पर कब्जा कर ताला लगा दिया है, जो पंचायत भूमि गिरवी प्रकरण से जुड़ा है। संस्थान पर ...और पढ़ें

    लालड़ू स्थित यूनिवर्सल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की बिल्डिंग।

    लालड़ू स्थित यूनिवर्सल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की बिल्डिंग।

    HighLights

    1. बैंक ने यूनिवर्सल ग्रुप की कॉलेज विंग पर ताला लगाया।

    2. संस्थान पर फर्जीवाड़ा कर पंचायत भूमि गिरवी रखने का आरोप।

    3. एक ही संपत्ति पर दो बैंकों से ऋण लेने की जांच जारी।

    संवाद सहयोगी, लालडू (मोहाली)। लालड़ू स्थित यूनिवर्सल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस से जुड़े पंचायत भूमि गिरवी प्रकरण में नया मोड़ आया है। सूत्रों के अनुसार, संस्थान की काॅलेज विंग पर बैंक ने कब्जा लेते हुए ताला लगा दिया है। संस्थान संचालक के कनाडा जाने की चर्चाएं भी तेज हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    आरोप है कि एक ही संपत्ति के आधार पर दो अलग-अलग बैंकों से ऋण लिया गया है। यदि जांच में यह तथ्य सही पाए जाते हैं तो मामला और गंभीर हो सकता है और बैंकिंग धोखाधड़ी से जुड़ी धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं।

    इससे पहले डेराबस्सी पुलिस ने पंचायत की शामलात भूमि को फर्जी तरीके से गिरवी रखकर करोड़ों रुपये का ऋण लेने के आरोप में यूनिवर्सल एजुकेशनल सोसायटी के अध्यक्ष, पूर्व सरपंच और दो पूर्व पंचायत सदस्यों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल और आपराधिक साजिश सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था।

    जांच के अनुसार, बल्लोपुर गांव की करीब 68 बीघा 14 बिस्वा शामलात भूमि पंजाब सरकार ने केवल शैक्षणिक उद्देश्य से 33 वर्ष के लिए लीज पर दी थी। आरोप है कि मूल लीज डीड में छेड़छाड़ कर भूमि को गिरवी रखने संबंधी प्रावधान जोड़ा गया। डीडीपीओ की जांच रिपोर्ट में भी भूमि को बंधक बनाने की अनुमति न होने की बात सामने आई थी।

    खबरें और भी

    रिपोर्ट के अनुसार, सोसायटी ने पहले पंजाब नेशनल बैंक से ऋण लिया था। भुगतान न होने पर दिसंबर 2021 में खाता एनपीए घोषित हुआ और जनवरी 2023 में बैंक ने डेट रिकवरी ट्रिब्यूनल चंडीगढ़ का रुख किया, जहां करीब 46 करोड़ रुपये की देनदारी का उल्लेख किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।