यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chandigarh News: खरड़ में दिनदहाड़े बाउंसर की गोली मारकर हत्या, कई दिनों से मिल रही थी धमकियां
मोहाली के खरड़ के गांव चंदो में एक बाउंसर की दिनदहाड़े सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक को बीते कई दिनों से जान से मारने की धमकियां मिल रही थी। ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, खरड़। मोहाली के खरड़ के गांव चंदो में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस से मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, यह घटना दोपहर करीब 12.30 बजे हुई है।
करीब 12 बजे जब वह जिम से मोटरसाइकिल पर घर जा रहा था तो गांव चंदो के पास 2 मोटरसाइकिल सवार अज्ञात लोगों ने उसे गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने सक्रिय किया मुखबिर नेटवर्क
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच की जा रही है। मृतक की पहचान मनीष कुमार उम्र (26) निवासी गांव त्यूड़ के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही इलाके के मुखबिर नेटवर्क को सक्रिय कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें; Mohali Road Accident: जीरकपुर में स्कूटी से स्कूल जा रही छात्रा को ट्रक ने कुचला, सिर पर चढ़ा पहिया; मौके पर तोड़ा दम
45 दिनों में ये चौथी हत्या
परिवार वालों का कहना है कि पहले भी मनीष को मारने की धमकियां मिल रही थी। फिलहाल इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बता दें कि बीते 45 दिनों में खरड़ में यह चौथा कत्ल का मामला सामने आया है।