Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mohali Road Accident: जीरकपुर में स्कूटी से स्कूल जा रही छात्रा को ट्रक ने कुचला, सिर पर चढ़ा पहिया; मौके पर तोड़ा दम

    Updated: Tue, 07 May 2024 10:32 AM (IST)

    जीरकपुर में स्कूल जा रही एक छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा चंडीगढ़ अंबाला (Mohali Road Accident) रोड पर मौजूद गुलिस्तान पैलेस के सामने मं ...और पढ़ें

    Mohali Road Accident: जीरकपुर में स्कूटी से स्कूल जा रही छात्रा को ट्रक ने कुचला, सिर पर चढ़ा पहिया
    Mohali Road Accident: जीरकपुर में स्कूटी से स्कूल जा रही छात्रा को ट्रक ने कुचला, सिर पर चढ़ा पहिया

    HighLights

    1. जीरकपुर में एक्टिवा पर जा रही छात्रा को सरिए से लदे ट्रक ने कुचला
    2. छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई
    3. वहीं छात्रा की मां को भी मामूली चोटे आई हैं
    4. ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है

    संवाद सहयोगी, जीरकपुर। Mohali Accident News: चंडीगढ़ अंबाला रोड पर स्थित गुलिस्तान मैरिज पैलेस के सामने मंगलवार सुबह 8 बजे एक ट्रक चालक ने स्कुल जा रही बच्ची को कुचल दिया, जिसके चलते 12 वर्षीय अनन्या नामक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।

    वहीं एक्टिवा चला रही मां को हल्की चोटे आई हैं। मृतक बालिका अनन्या अपनी मां पुष्पा के साथ एक्टिवा पर सवार होकर स्कूल जा रही थी। छात्रा नगला रोड पर स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ती थी।

    घायल मां का इलाज जारी

    मां एक्टिवा चला रही थी और बेटी पीछे बैठी हुई थी. जैसे ही वह सिंहपुरा चौक के नजदीक बने गुलिस्तान पैलेस के सामने पहुंची और मेन सड़क से स्लिप पर उतरने लगी तो उनकी एक्टिवा ट्रक से टकरा गई और अनन्या ट्रक की तरफ गिर गई।

    यह भी पढ़ें- Punjab News: पंजाब में टिकट बंटवारे पर शमशेर सिंह दूलो ने उठाए सवाल, कांग्रेस हाईकमान को लिखा लेटर

    देखते ही देखते ट्रक का पिछला टायर युवती के सर के ऊपर से निकल गया, जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो। हलांकि मां सड़क के दूसरी तरफ गिरी तो उन्हें भी मामूली चोटे आई हैं। घायल महिला का उपचार जारी है। 

    ट्रक चालक गिरफ्तार

    फिलहाल युवती के शव को डेरा बस्सी अस्पताल के मोर्चेरी में रखवा दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है।

    ट्रक चालक काली भूषण (23) निवासी जम्मू ने बताया की वह बद्दी से अंबाला सरिया छोड़ने जा रहा था। मोड़ होने के कारण उसे एक्टिवा दिखाई नही दी और हादसा हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Punjab Lok Sabha Election 2024: आज से चुनावी मैदान में उतरने के लिए नामांकन भरेंगे प्रत्याशी, इस दिन तक मिलेगा मौका