Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BSP Chandigarh Candidate: बसपा ने चंडीगढ़ में किया उम्मीदवार का एलान, इस महिला प्रत्याशी पर खेला दांव

    Updated: Thu, 02 May 2024 02:38 PM (IST)

    BSP Chandigarh Candidate बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने चंडीगढ़ सीट से उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। बसपा ने चंडीगढ़ से डॉ. रितु सिंह को लोकसभा चुनाव का उ ...और पढ़ें

    BSP Chandigarh Candidate: बसपा ने चंडीगढ़ में की उम्मीदवार की घोषणा
    BSP Chandigarh Candidate: बसपा ने चंडीगढ़ में की उम्मीदवार की घोषणा

    जेएनएन, चंडीगढ़। Chandigarh Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चंडीगढ़ संसदीय सीट से बसपा ने भी अपने उम्मीदवार की घोषणा करते हुए चुनाव मैदान में हलचल मचा दी है। बसपा ने चंडीगढ़ के लिए महिला सशक्तिकरण पर भरोसा जताते हुए दिल्ली की पूर्व प्रोफेसर डॉक्टर रितु सिंह को उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

    बसपा ने रितु सिंह को बनाया प्रत्याशी

    बहुजन समाज पार्टी के पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के स्टेट कोऑर्डिनेटर रणधीर सिंह बेनीवाल और स्टेट कोऑर्डिनेटर विपुल कुमार ने डॉक्टर रितु सिंह के नाम की घोषणा की।

    इस अवसर पर अजीत सिंह बेहनी चंडीगढ़ संयोजक, एस राजिंदर सिंह नन्हेरिया स्टेट जनरल सेक्रेटरी और चंडीगढ़ प्रभारी, एडवोकेट सुदेश खुरचा संयोजक चंडीगढ़, वरयाम सिंह, स्टेट प्रेसिडेंट चंडीगढ़, श्रीमती निर्मला बौद्ध अध्यक्ष महिला विंग चंडीगढ़,, सुरिंदर सिंह खुदा अध्यक्ष बामसेफ, सुखदेव सिंह सोनू पूर्व अध्यक्ष चंडीगढ़ राज्य और बृजपाल पूर्व लोकसभा कोऑर्डिनेटर चंडीगढ़ भी उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें- Punjab Politics: 'भाजपा को सबसे पहले समर्थन देगी AAP', कांग्रेस नेता परगट सिंह ने 'आप' को बताया BJP की बी-पार्टी

    पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के स्टेट कोऑर्डिनेटर रणधीर सिंह बेनीवाल ने बहुजन समाज पार्टी की विचारधारा से अवगत करवाते हुए बताया कि बीएसपी "बहुजन समाज" के "सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति" में विश्वास करती है।

    बहुजन समाज, बहुजनों को अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), और अन्य पिछड़ी जाति (ओबीसी) के रूप में दर्शाता है।

    रितु सिंह जुझारू और संघर्षशील महिला

    बहुजन अधिकारों के समर्थक बीआर अंबेडकर उनकी महत्वपूर्ण वैचारिक प्रेरणा हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बसपा ने चंडीगढ़ से एक ऐसी ही प्रत्याशी को मैदान में उतारा है, जो सदैव समाज के हितों और हक के लिए प्रयासरत रहती हैं।

    डॉक्टर रितु सिंह ऐसी ही एक जुझारू और संघर्षशील महिला है। जिन्होंने अपने जॉब के दौरान भी जाति उत्पीड़न को लेकर रोष प्रदर्शन किया। डॉक्टर रितु सिंह शहर से जुड़े मुद्दों और समस्याओं को संसद में बेबाकी से उठाएंगी और उनके समाधान के लिए संघर्षरत रहेंगी।

    खबरें और भी

    स्टेट कोऑर्डिनेटर विपुल कुमार ने बसपा प्रत्याशी डॉक्टर रितु सिंह को शुभकामनाएं देते हुए विजयी भव का आशीर्वाद दिया और समाज के अधिकारों और हितों के लिए सदैव मुखर रहने की अपील की।

    डॉक्टर रितु सिंह ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस का राज तो लोग देख चुके हैं। वहीं पिछले दस साल से बीजेपी की सांसद का शहरवासियों ने कार्यकाल भी देख लिया है।

    गरीब पिछड़े वर्ग के साथ साथ आमजन की आवाज के लिए अब बीएसपी चुनाव लड़ रही है। डॉक्टर रितु सिंह ने कहा कि आज मुद्दे ही मुद्दे है। जिनमें किसान संघर्ष, महिला सुरक्षा, महंगाई, बेरोजगारी जैसे राष्ट्रीय मुद्दों सहित स्थानीय मुद्दे भी शामिल हैं।

    डॉक्टर रितु सिंह के बारे में

    रितु सिंह एक भारतीय दलित अधिकार कार्यकर्ता हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से जुड़ी थीं । वह मनोविज्ञान की एक विद्वान हैं जो अनुचित बर्खास्तगी के खिलाफ अपने विरोध के लिए उल्लेखनीय हैं।

    उन्होंने कथित जाति उत्पीड़न और सेवाओं से अवैध समाप्ति के खिलाफ सितंबर 2023 में कला संकाय, नॉर्थ कैंपस, दिल्ली विश्वविद्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

    साल 2019 में दौलतराम कॉलेज में तदर्थ सहायक प्रोफेसर के रूप में दाखिला लेने के बाद, डॉ. सिंह को सिर्फ एक साल के बाद निकाल दिया गया और उनका अनुबंध नहीं बढ़ाया गया।

    उनका विरोध कॉलेज प्रशासन के खिलाफ था। उन्होंने कॉलेज प्रशासक पर एमएचआरडी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। अपनी आवाज उठाने के लिए उन्होंने 192 दिन विरोध प्रदर्शन किया।

    यह भी पढ़ें- Bathinda Lok Sabha Seat: कोई पूर्व IAS तो कोई रहा विधायक... बठिंडा सीट से हरसिमरत कौर को ये तीन नए खिलाड़ी देंगे टक्कर