चंडीगढ़ में 11वीं में दाखिले के लिए देखें मेरिट लिस्ट, 6 जुलाई तक मिलेगा फीस जमा करने का अवसर
चंडीगढ़ के 42 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में 11वीं कक्षा के दाखिले के लिए अंतिम मैरिट लिस्ट जारी हो गई है। ...और पढ़ें

फोटो एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
11वीं दाखिले की अंतिम मैरिट लिस्ट जारी हुई।
नाइलेट वेबसाइट पर फीस 6 जुलाई तक भरें।
7 जुलाई तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन अनिवार्य है।
सुमेश ठाकुर, चंडीगढ़। शहर के 42 सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं कक्षा में दाखिला पाने वाले विद्यार्थी मैरिट लिस्ट को चेक करके फीस नाइलेट की वेबसाइट https://nltchd.info/utcouns2026 जाकर भर सकते है। 27 जून शाम पांच बजे तक दाखिले के लिए आवेदन होने के बाद तीन जुलाई को रात 10 बजे के बाद विभाग ने अंतिम फाइनल लिस्ट जारी कर दी थी।
साइंस, कामर्स और आर्ट्स संकाय की 13920 सीट्स के लिए जारी हुई मैरिट लिस्ट में विद्यार्थी अपने-अपने स्कूल चेक कर सकते है। विद्यार्थियों को उन्हीं स्कूलों में प्रवेश दिया गया है जिन्हें उन्होंने आवेदन के समय चुना था।
गौरतलब है कि आवेदन के समय विद्यार्थियों ने 10 से 25 स्कूलों की च्वाइस बताई थी। च्वाइस के बाद मैरिट के आधार पर विद्यार्थियों को स्कूल अलाट हुए हैं। दाखिला पाने वाले विद्यार्थी छह जुलाई रात 12 बजे तक आनलाइन फीस को जमा करवानी है। फीस जमा होने के बाद सात जुलाई तक विद्यार्थियों को संबंधित स्कूल पहुंचकर डाक्यूमेंट्स वैरिफिकेशन करवानी होगी जिसके बाद उनका दाखिला निश्चित होगा।
विद्यार्थियों को अपनी फीस का भुगतान संकाय के अनुसार करना है। इसी प्रकार जिन विद्यार्थियों को तीन जुलाई को जारी मैरिट लिस्ट में पसंदीदा स्कूल नहीं मिला है और वह माइग्रेशन करवाना चाहते हैं उन्हें भी पहली काउंसलिंग में अलाट स्कूल में फीस जमा करवाकर डाक्यूमेंटशन वैरिफिकेशन करानी होगी।
विभाग की साइट बंद हुई इसलिए जारी की नाइलेट की वेबसाइट
तीन जुलाई रात दस बजे फाइनल मैरिट लिस्ट जारी होने के बाद चार जुलाई को दिनभर स्कूल शिक्षा विभाग की अधिकारिक वेबसाइट नहीं चल पाई।
बसाइट नहीं चलने पर विभाग के आला अधिकारियों ने दाखिला प्रक्रिया को पूरा कर रही एंजेसी नाइलेट का https://nltchd.info/utcouns2026 लिंक जारी किया है जिस पर पूरी जानकारी उपलब्ध है। लिंक पर स्कूल स्तर पर मैरिट लिस्ट चेक करने से लेकर कैटेगरी स्तर पर भी विद्यार्थियों की जानकारी अपलाेड़ की गई है।
खबरें और भी
85:15 के अनुपात को जारी किया है अलग-अलग
11वीं कक्षा का दाखिला 85:15 के अनुपात से होता है। 85 प्रतिशत सीट पर चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल से पास दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को दाखिला दिया गया है जबकि अन्य 15 प्रतिशत पर शहर के प्राइवेट स्कूल के अलावा दूसरे राज्यों के विद्यार्थियों को मैरिट के आधार पर दाखिला दिया है।
नाइलेट ने विभिन्न कैटेगरी की मैरिट लिस्ट जारी करने के साथ ही 85:15 के अनुपात से दाखिला पाने वालों की सूची भी अलग-अलग जारी की है।
फीस भरने और डाक्यूमेंट वैरिफिकेशन नहीं होने पर खाली मानी जाएगी सीट
पसंदीदा स्कूल नहीं मिलने पर विद्यार्थी माइग्रेशन करवाकर दूसरे स्कूल में दाखिला चाहते है। विभागीय जानकारों के अनुसार पहली काउंसलिंग के बाद माइग्रेशन की अनुमति उसी विद्यार्थी को होगी छह तक फीस भरी होगी और सात जुलाई तक संबंधित स्कूल पहुंचकर डाक्यूमेंट वैरिफिकेशन करवाई होगी।
पहली काउंसलिंग में फीस या डाक्यूमेंट्स वैरिफिकेशन नहीं वाले विद्यार्थी की सीट खाली मानी जाएगी और दूसरी काउंसलिंग में वह आवेदन करने के भी योग्य नहीं होगा।