यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
48 घंटे के अंदर चंडीगढ़ ब्लास्ट का केस सॉल्व, फतेहगढ़ साहिब से पकड़ा गया हमले का मास्टरमाइंड
चंडीगढ़ (Chandigarh blast case) के सेक्टर 10 में बुधवार को हुए ग्रेनेड ब्लास्ट के आरोपी को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चंडीगढ़ ग्रेनेड ब्लास्ट ...और पढ़ें

HighLights
- चंडीगढ़ ब्लास्ट का केस सॉल्व
- हमले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
- अमृतसर के पशिया का है आरोपी
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर-10 की कोठी नंबर 575 में बुधवार को ग्रेनेड से हमला किया गया। इस हमले को लेकर पंजाब पुलिस की टीम और राष्ट्रीय जांच एजेंसी आरोपितों को पकड़ने के लिए लगातार कोशिश कर रही थी।
हालांकि, 48 घंटे के अंदर इस ब्लास्ट के केस को सॉल्व कर लिया गया है। इस ब्लास्ट के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि इस ब्लास्ट में विदेशी कनेक्शन होने के चलते गुरुवार को गृह मंत्रालय ने इसकी जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए को सौंपते हुए विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी।
अमृतसर का है हमले का मास्टरमाइंड
चंडीगढ़ ब्लास्ट (Chandigarh Blast) का मास्टरमाइंड रोहन मसीह (Rohan Masih) अमृतसर के पशिया गांव का रहने वाला है। बता दें कि इस ग्रेनेड ब्लास्ट के कुछ ही समय बाद इसकी जिम्मेदारी अमेरिका में बैठे गैंगस्टर से आंतकी बने हैप्पी पशिया ने ली थी। हैप्पी पशिया इसी गांव का रहने वाला है। जिसके बाद पुलिस को रोहन मसीह पर शक हुआ।
यह भी पढ़ें- Chandigarh Blast: NIA करेगी चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले की जांच, गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट
रोहन इस हमले के तीन दिन पहले से ही अपने गांव से फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ खोजबीन शुरू कर दी और मजह 48 घंटे के अंदर ही पुलिस और राष्ट्रीय जांच एसेंजी को सफलता मिल गई है।
खबरें और भी
क्या बोले डीजीपी?
रोहन मसीह (Rohan Masih) के गिरफ्तारी के बाद पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान में चंडीगढ़ ग्रेनेड ब्लास्ट मामले के मुख्य अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। इस हमले का मास्टरमाइंड रोहन मसीह है, जो अमृतसर के पशिया थाना रामदास का रहने वाला है।
रोहन मसीह के गिरफ्तारी और अन्य आरोपियों की पहचान से यह मामला सुलझ गया है। उन्होंने बताया कि आरोपित के कब्जे से एक 9एमएम ग्लॉक पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में रोहन ने चंडीगढ़ में हुए ग्रेनेड विस्फोट में अपनी भूमिका को स्वीकार लिया है।