Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ में 13 वर्ष में सबसे ठंडी तारीख 13, शिमला से तीन गुना रातें ठंडी, 2.8 डिग्री पर सिमटा तापमान

    By Sohan Lal Edited By: Sohan Lal
    Updated: Tue, 13 Jan 2026 08:27 PM (IST)

    चंडीगढ़ में 13 जनवरी को पिछले 13 सालों का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया, न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो शिमला (6.6 डिग्री) से भी कम था। दिन ...और पढ़ें

    सुबह और शाम कोहरे और शीतलहर ने शहरवासियों को कांपने पर मजबूर कर दिया।

    सुबह और शाम कोहरे और शीतलहर ने शहरवासियों को कांपने पर मजबूर कर दिया।

    HighLights

    1. शिमला का न्यूनतम तापमान 6.6 रहा

    2. चंडीगढ़ में शीतलहर और कोहरे का आरेंज अलर्ट 

    मोहित पांडे्य, चंडीगढ़। मंगलवार को लोहड़ी के दिन के तापमान ने बीते 13 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया। बीते 13 वर्षों में 13 तारीख को सबसे ठंडा दिन दर्ज किया है। यह स्थिति तब रही, जब दिन में हल्की धूप खिली रही।

    हालांकि सुबह और शाम कोहरे और शीतलहर ने शहरवासियों को कांपने पर मजबूर कर दिया। वहीं, चंडीगढ़ की रात शिमला से तीन गुना ठंडी रही। शिमला का न्यूनतम तापमान 6.6 रहा। चंडीगढ़ 2.8 डिग्री रहा, जो शिमला से तीन गुना कम रहा है। 

    मंगलवार को पूरा दिन मौसम करवट बदलते हुए दिखाई दिए। तड़के सुबह शहर कोहरे और शीतलहर की चपेट में रहा, लेकिन दिन में खिली हल्की धूप से लोगों के लिए राहत की सांस लेकर आई। वहीं, देर रात शहर एक बार फिर कोहरे की चादर में लिपटा हुआ नजर आया।

    इस दौरान अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया, जो सामान्य से -3.2 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से -4.1 डिग्री तक कम रहा। मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार के शीतलहर और कोहरे का आरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ आगे आने वाले पांच दिनों के लिए विभाग ने आने वाले पांच दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

    खबरें और भी

    शुक्रवार के बाद बारिश की संभावना

    मौसम विभाग के अनुसार 16 जनवरी से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से बादल छाने और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 20 जनवरी के आसपास इसका असर ज्यादा देखने को मिल सकता है।