Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ में पंजाब के किसानों का प्रदर्शन, कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक किया जाएगा डायवर्ट; एडवाइजरी जारी

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 07:24 PM (IST)

    भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) गुट कृषि समझौते के विरोध में चंडीगढ़ में प्रदर्शन करेगा, जिससे सोमवार को कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। पुल ...और पढ़ें

    किसानों के प्रदर्शन के चलते पुलिस बल संभालेगा मोर्चा।

    किसानों के प्रदर्शन के चलते पुलिस बल संभालेगा मोर्चा।

    HighLights

    1. किसान यूनियन (राजेवाल) का चंडीगढ़ में प्रदर्शन।

    2. सुबह 10:30 से दोपहर 3 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट।

    3. पुलिस ने की वैकल्पिक मार्गों से गुजरने की अपील।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। अमेरिका के साथ कृषि समझौते के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) गुट सोमवार को चंडीगढ़ में प्रदर्शन करेंगे। किसानों के कूच के चलते कई प्रमुख मार्गों पर सुबह 10:30 से दोपहर 3:00 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट और प्रतिबंधित रहेगा।

    ट्रैफिक पुलिस ने एडवाजरी जारी की है। लोगों से अपील की गई है कि वे वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और आवश्यक होने पर ही प्रभावित मार्गों पर जाएं। bll

    इससे पहले शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) ने चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया था। इस दौरान करीब दो घंटे तक चंडीगढ़ की ट्रैफिक व्यवस्था चोक होकर रह गई थी। एक से डेढ़ किलोमीटर तक का सफर तय करने में शहरवासियों को एक से डेढ़ घंटे का समय लग गया था।

    इन मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

    -सेक्टर-51/52 लाइट प्वाइंट से आईएसबीटी सेक्टर-43 चौक, सेक्टर-34/35–43/44 चौक (साउथ एंड चौक) से सेक्टर-21/22–34/35 चौक (पिकाडिली चौक) तक हिमालय मार्ग, जिसमें अरोमा लाइट प्वाइंट भी शामिल है।

    -सेक्टर-21/22–34/35 चौक (पिकाडिली चौक) से सेक्टर-20/21–33/34 चौक तक दक्षिण मार्ग पर यातायात प्रभावित रहेगा। इस दौरान किसान भवन चौक और सेक्टर-20/30–32/33 चौक (गुरुद्वारा चौक) भी डायवर्जन क्षेत्र में शामिल रहेंगे।

    -सेक्टर-20/21–33/34 चौक से सेक्टर-33/34–44/45 चौक, सेक्टर-44/45–50/51 चौक (गौशाला चौक) और सेक्टर-50/51 से मोहाली बैरियर तक सरोवर पथ पर भी ट्रैफिक आंशिक रूप से प्रतिबंधित रहेगा। सेक्टर-20/21 लाइट प्वाइंट और सेक्टर-45/46–49/50 चौक भी प्रभावित रहेंगे।