Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ में उड़ी नियमों की धज्जियां, सेक्टर-26 में बंद पड़े बूथ में सरेआम चल रहा शराब का अवैध ठेका

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 09:46 AM (IST)

    चंडीगढ़ के सेक्टर-26 ट्रांसपोर्ट एरिया में एक रद्द किए गए बूथ में अवैध शराब ठेका संचालित होने का मामला सामने आया है। सतपाल गुप्ता ने प्रशासक से इसकी ज ...और पढ़ें

    सेक्टर-26 ट्रांसपोर्ट एरिया में अवैध शराब ठेका खोलने का आरोप (AI Generated फोटो)

    सेक्टर-26 ट्रांसपोर्ट एरिया में अवैध शराब ठेका खोलने का आरोप (AI Generated फोटो)

    HighLights

    1. सेक्टर-26 ट्रांसपोर्ट एरिया में अवैध शराब ठेका संचालित।

    2. रद्द बूथ नंबर 87 में नियमों का उल्लंघन।

    3. प्रशासक से जांच और सख्त कार्रवाई की मांग।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शहर के सेक्टर-26 स्थित ट्रांसपोर्ट एरिया में एक रद्द (रीज़्यूम) किए गए बूथ में अवैध रूप से शराब का ठेका संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। सेक्टर-20ए निवासी सतपाल गुप्ता ने इस संबंध में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक को शिकायत भेजकर मामले की जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    शिकायतकर्ता के अनुसार, बूथ नंबर 87, आइडल ट्रक पार्किंग ट्रांसपोर्ट एरिया को वर्ष 2016 में नगर निगम चंडीगढ़ द्वारा भवन नियमों के उल्लंघन के कारण रद्द कर दिया गया था। आरोप है कि उक्त बूथ में बेसमेंट का निर्माण आरसीसी के बजाय ईंटों से किया गया था तथा भवन का नक्शा भी स्वीकृत नहीं था।

    उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2015 में उक्त स्थल पर एक गंभीर हादसा हो चुका है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह संरचना असुरक्षित है और लोगों की जान के लिए खतरा बनी हुई है।

    इसके बावजूद, शिकायत के अनुसार, अब उसी परिसर में बिना किसी वैध अनुमति के शराब का ठेका खोला गया है, जो सरकारी संपत्ति के अवैध उपयोग और नगर निगम के नियमों का उल्लंघन है।

    सतपाल गुप्ता ने प्रशासक से मांग की है कि मामले की तत्काल जांच करवाई जाए, अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, रद्दीकरण आदेश को सख्ती से लागू किया जाए तथा यदि किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो उसकी जिम्मेदारी भी तय की जाए। उन्होंने किसी भी संभावित हादसे को रोकने के लिए स्थल का जल्द निरीक्षण कराने की भी अपील की है।