Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ इंटरनेशनल मैराथन! 3500 से अधिक प्रतिभागी दौड़े, इथोपिया और केन्या के धावकों का दबदबा, लाखों रुपये इनाम में जीते 

    Updated: Sun, 01 Mar 2026 12:31 PM (IST)

    चंडीगढ़ में पहली अंतरराष्ट्रीय मैराथन का सफल आयोजन हुआ। इसमें 3500 से अधिक धावकों ने भाग लिया, जिनमें 38 विदेशी भी शामिल थे। मैराथन में सबसे ज्यादा इन ...और पढ़ें

    चंडीगढ़ में आयोजित मैराथन में दौड़ते धावक। उत्साह से भरे नजर आए।

    चंडीगढ़ में आयोजित मैराथन में दौड़ते धावक। उत्साह से भरे नजर आए।

    HighLights

    1. चंडीगढ़ में पहली अंतरराष्ट्रीय मैराथन का सफल आयोजन।

    2. रन, राइज, रिपीट का दिया संदेश।

    3. 3500 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। स्मार्टसिटी में रविवार को आयोजित चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय मैराथन में इथोपिया और केन्या के धावकों का दबद रहा। पहली बार इतने बड़े स्तर पर कराई गई मैराथन में 18 से लेकर 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 3500 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया।

    4 lakh9

    आठ देशों से 38 अंतरराष्ट्रीय धावकों और 21 दिव्यांग प्रतिभागियों की भागीदारी ने इसे एक समावेशी और वैश्विक खेल आयोजन का स्वरूप प्रदान किया। बड़े चेहरे भी इस दौड़ का हिस्सा बने। विजेता, उपविजेता और तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को 1 करोड़ 16 लाख रुपये की इनामी राशि दी गई।

    रन, राइज, रिपीट के संदेश के साथ मैराथन की शुरुआत और समापन सेक्टर-1 स्थित चंडीगढ़ क्लब से हुआ। फ्लैग ऑफ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने किया। अलग-अलग इवेंट का फ्लैग ऑफ सुबह 4 से 7 बजे के बीच किया गया।

    प्रशासक खुद 5 किलोमीटर की दौड़ के प्रतिभागी बने। शहर में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा गया। प्रशासक ने कहा कि भविष्य में साइकिल मैराथन कराने पर विचार किया जा रहा है। सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन के व्यापक इंतजाम रहे। कई रूट डायवर्ट किए गए।

    jh9


    किस इवेंट में कितने प्रतिभागी

    • 42 किमी (फुल मैराथन)     323
    • 21 किमी (हाफ मैराथन)     740
    • 10 किलोमीटर की दौड़      1270
    • 5 किलोमीटर की दौड़        1168

    इनाम राशि

    फुल मैराथन (42 किमी) ओवरऑल (पुरुष एवं महिला)
    प्रथम - 7,00,000
    द्वितीय -5,00,000
    तृतीय - 3,00,000

    खबरें और भी

    हाफ मैराथन (21 किमी) - ओवरऑल (पुरुष एवं महिला)
    प्रथम - 4,00,000
    द्वितीय - 3,00,000
    तृतीय - 1,50,000

    10 किमी दौड़ - ओवरऑल (पुरुष एवं महिला)
    प्रथम - 2,00,000
    द्वितीय - 1,50,000
    तृतीय - 1,00,000

    ये बने विजेता

    प्रथम - मेस्केरेम टेसफाये फिकाडू (02:31:14), इथियोपिया से
    द्वितीय - रूथ चेलांगत वाकाबू (02:31:15), केन्या से
    तृतीय - रीटा जेलागाट (02:33:57), केन्या से

    फुल मैराथन (42 किमी) - पुरुष वर्ग

    प्रथम - ओलबाना नेगासा याडाटे (02:17:41), इथियोपिया से
    द्वितीय - एग्ग्रे किप्रोटिच रोनो (02:17:41), केन्या से
    तृतीय - सिलास चेबी (02:17:42), इथियोपिया से

    हाफ मैराथन (21 किमी) - महिला वर्ग

    प्रथम - त्सेहाय डेसालेग्न (01:14:38), इथियोपिया से
    द्वितीय - इवीन चेपकेमोई (01:15:29), केन्या से
    तृतीय - मुन्नी देवी (01:15:42), भारत से

    हाफ मैराथन (21 किमी) - पुरुष वर्ग

    प्रथम - हरमनजोत सिंह (01:02:04), भारत से
    द्वितीय - पंचानन बेरा (01:02:09), केन्या से
    तृतीय - केम्बोई केविन किपरोनो (01:02:14), केन्या से

    10 किमी दौड़ - महिला वर्ग

    प्रथम - सोनिया (00:34:35), भारत से
    द्वितीय - सेनायित आयले (00:34:38), केन्या से
    तृतीय - अंजलि (00:38:46), भारत से

    10 किमी दौड़ - पुरुष वर्ग

    प्रथम - साहिल कपूर, भारत से
    द्वितीय - गौरव कसाना, भारत से
    तृतीय - सावन, भारत से