Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़: मलौया पुलिस ने हेरोइन के साथ युवक को दबोचा, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

    Updated: Tue, 13 Jan 2026 03:38 PM (IST)

    मलौया थाना पुलिस ने चंडीगढ़ के डड्डूमाजरा गांव में एक युवक विशाल शर्मा को 7.35 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसबीर सिं ...और पढ़ें

    मलौया थाना पुलिस ने हेरोइन के साथ युवक को दबोचा (प्रतीकात्मक फोटो)

    मलौया थाना पुलिस ने हेरोइन के साथ युवक को दबोचा (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. मलौया पुलिस ने डड्डूमाजरा में युवक को दबोचा।

    2. आरोपित विशाल शर्मा से 7.35 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

    3. एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, जांच जारी है।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। मलौया थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित की पहचान विशाल शर्मा (25) निवासी मकान नंबर 30, गांव डड्डूमाजरा के रूप में हुई है। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना मलौया में मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस ने बताया कि 12 जनवरी 2026 को शाम करीब 6:45 बजे पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान गांव डड्डूमाजरा स्थित श्मशान घाट के पास एक संदिग्ध युवक को काबू किया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुल 7.35 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसे वह बिना किसी लाइसेंस या परमिट के रखे हुए था। बरामद नशीले पदार्थ को जब्ती मेमो के तहत कब्जे में लिया गया और आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

    पुलिस के अनुसार आरोपित के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह हेरोइन कहां से लाया था और किसे सप्लाई करने की फिराक में था। मामले की जांच जारी है।