यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chandigarh Mayor Election 2024: भाजपा की जीत पर मचा घमासान, राघव चड्ढा ने BJP पर लगाया देशद्रोह का आरोप; HC पहुंचा मामला
Chandigarh Mayor Election 2024 चंडीगढ़ मेयर चुनाव मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुए। परिणाम के बाद भाजपा की जीत के बाद आइएनडीआइए गठबंधन और भाजपा फिर ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। चंडीगढ़ मेयर चुनाव मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुए। परिणाम के बाद भाजपा की जीत के बाद आइएनडीआइए गठबंधन और भाजपा फिर से आमने-सामने आ गए हैं। दोनों के बीच घमासान मच गया है।
आप नेता राघव चड्ढा, कांग्रेस नेता पवन बंसल सहित प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। राघव चड्ढा ने बीजेपी पर देशद्रोह का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि फर्जीवाडे़ से हुई जीत कोई मायने नहीं रखती है। चड्ढा ने चुनाव को दोबारा से कराने का प्रस्ताव रखा।
कांग्रेस नेता पवन बंसल ने कहा कि भाजपा के मनोज को कुल 16 वोट मिले और आप के कुलदीप को 12 वोट मिलने के बाद उनके बाकी वोट रद कर दिए गए। यह सरासर फर्जीवाड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत ढंग से हुई जीत पर लोकतंत्र की हार है। बंसल ने आगे कहा कि यह जीत पहले से ही तय की गई थी।
हाईकोर्ट पहुंचा मामला
चंडीगढ़ नगर निगम मेयर चुनाव का विवाद इतना बढ़ गया कि यह मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। अब इस मामले की सुनवाई बुधवार को पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय करेगा।
यह भी पढ़ें: Chandigarh Mayor Election 2024: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा की जीत, मनोज कुमार ने मारी बाजी, हाईकोर्ट पहुंचा मामला