यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुआ 'खेल'; BJP ने क्रॉस वोटिंग में मारी बाजी, AAP-कांग्रेस के गठबंधन का बदला 'नंबरगेम'
Chandigarh Mayor Elections भारतीय जनता पार्टी की हरप्रीत कौर बबला चंडीगढ़ की मेयर बन गई हैं। बता दें कि उन्होंने ने आप कांग्रेस गठबंधन की प्रेमलता को ...और पढ़ें

HighLights
- भाजपा की हरप्रीत कौर बबला बनी चंडीगढ़ की मेयर
- आप कांग्रेस गठबंधन की प्रेमलता को तीन वोट से हराया
- बबला को 19 और प्रेमलता को 17 वोट मिले
बलवान करिवाल, चंडीगढ़। Harpreet Kaur Babla: भारतीय जनता पार्टी की हरप्रीत कौर बबला चंडीगढ़ की मेयर (Chandigarh Mayor Chunav) बन गई हैं। उन्होंने आप कांग्रेस गठबंधन की प्रेमलता को तीन वोट से हराया।
हरप्रीत बबला (Harpreet Kaur Babla) को 19 और प्रेमलता को 17 वोट मिले। चंडीगढ़ मेयर (Chandigarh Mayor Election) के लिए कुल 36 वोट डाले गए। इनमें सभी वोट वैध रही। कोई रद्द नहीं हुई। आप और कांग्रेस की तीन वोट क्रॉस हुई हैं।
मेयर हरप्रीत कौर बबला ने संभाला कार्यभार
अब दोनों दल एक दूसरे पर आरोप लगाएंगे। आप के कई पार्षद नाराज चल रहे थे। साथ कांग्रेस में भी सब ठीक नहीं था। चुनाव से कुछ दिन पहले तीन बार की पार्षद गुरबक्श भाजपा में शामिल हो गई थी।
मेयर हरप्रीत कौर बबला (Harpreet Kaur Babla) ने कार्यभार संभाल लिया है। यह चुनाव रिटायर्ड जस्टिस जयश्री ठाकुर की मौजूदगी में हुए हैं। एक एक वोट प्रोसिडिंग अधिकारी डॉ. रमणीक सिंह बेदी ने उनसे चेक कराया।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कांग्रेस- AAP को 'खेल' होने का डर, पार्षदों के फोन की हो रही निगरानी; जानें वोट का गणित
नगर निगम सदन में वोट गणित
कुल वोट- 36
भाजपा- 16
आप- 13
कांग्रेस- 06
सांसद- 01
किसको कितनी वोट मिली?
कुल वोट- 36
भाजपा- 19
आप-कांग्रेस गठबंधन- 17

कांग्रेस के जसबीर सिंह बंटी बने सीनियर डिप्टी मेयर
सीनियर डिप्टी मेयर की सभी 36 वोट वैध रही। कांग्रेस के जसबीर सिंह बंटी 19 वोट के साथ जीते और सीनियर डिप्टी मेयर बने।
सीनियर डिप्टी मेयर चुनाव रिजल्ट 2025
कुल- 36 वोट
कांग्रेस- 19 वोट
भाजपा- 17 वोट

डिप्टी मेयर चुनाव रिजल्ट 2025
कुल- 36 वोट
कांग्रेस- 19 वोट
भाजपा- 17 वोट

डिप्टी मेयर के लिए 36 वोट पड़े। सभी की सभी वैध हैं। कांग्रेस की तरुणा मेहता 19 वोट पाकर जीत गई हैं। इसमें भी गठबंधन का एक वोट क्रॉस हुआ है। बता दें कि कांग्रेस के दोनों कैंडिडेट जीत गए हैं और आप की मेयर प्रत्याशी हार गई हैं।
कांग्रेस-आप ने गठबंधन कर पद बांटे थे। आप को मेयर और कांग्रेस को सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद मिले थे। पिछली बार ठीक इसके उलट हुआ था। मेयर आप का बना था और बाकी दोनों पद पर कांग्रेस हार गई थी।
खबरें और भी
कौन हैं नई मेयर हरप्रीत कौर बबला?
चंडीगढ़ की नई मेयर हरप्रीत कौर बबला एक अनुभवी और पॉपुलर नेता हैं, जिनका राजनीतिक सफर काफी शानदार रहा हैॉ। हरप्रीत कौर बबला ने देहरादून के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से पढ़ाई की और इतिहास विषय में (BA ऑनर्स) व अंग्रेजी में (MA) में डिग्री हासिल की। बता दें कि हरप्रीत सैन्य परिवार से हैं। उनके पिता भारतीय सेना में कर्नल के पद पर रहे हैं।