Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हार के बाद फूट-फूट कर रोने लगे AAP प्रत्याशी कुलदीप कुमार, सामने आया वीडियो

    By Agency Edited By: Nidhi Avinash
    Updated: Wed, 31 Jan 2024 07:46 AM (IST)

    चंडीगढ़ मेयर पद हारने के बाद आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप कुमार ( AAP candidate Kuldeep Kumar ) फूट-फूट कर रोने लगे। इसका एक वीडियो भी सामने आया ...और पढ़ें

    फूट-फूट कर रोने लगे AAP प्रत्याशी कुलदीप कुमार (Image: Online)
    फूट-फूट कर रोने लगे AAP प्रत्याशी कुलदीप कुमार (Image: Online)

    पीटीआई, चंडीगढ़। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में अवैध करार दिए वोटों को लेकर विवाद छिड़ गया है। आम आदमी पार्टी ने इस फैसले पर गड़बड़ी का आरोप लगाया और दोबारा चुनाव कराने की मांग करते हुए उच्च न्यायालय का रुख किया है।

    इस बीच चंडीगढ़ मेयर पद पर बीजेपी प्रत्याशी मनोज सोनकर से 2 वोटों से हारने के बाद आप प्रत्याशी कुलदीप कुमार मीडिया के सामने रो पड़े। आप और कांग्रेस के पार्षद उन्हें चुप कराते नजर आ रहे है। समाचार एजेंसी PTI की वीडियो के अनुसार, वहां मौजूद कांग्रेस और आप पार्टी के नेता ' लोकतंत्र की हत्या, भाजपा द्वारा लोकतंत्र की हत्या' कहते हुए नजर आ रहे है। 

    कुलदीप को मिले थे केवल 12 वोट

    बता दें कि चुनाव के दौरान भाजपा के मेयर पद के उम्मीदवार मनोज सोनकर को 16 वोट मिले, जबकि कांग्रेस और आप के संयुक्त उम्मीदवार कुलदीप सिंह केवल 12 वोट हासिल करने में सफल रहे। जबकि, आठ मत अवैध घोषित किये गये। नतीजे घोषित होने के बाद आप और कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला और बीजेपी पर देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था पर 'बेशर्मी से कब्जा' करने का आरोप लगाया।

    आप और कांग्रेस को झटका देते हुए भाजपा ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जीत हासिल कर तीनों शीर्ष पदों पर कब्जा बरकरार रखा। परिणाम की घोषणा के बाद, आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनावों को 'लोकतंत्र के लिए काला दिन' करार दिया।  

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Chandigarh Mayor Election 2024: बहुमत होने के बाद भी आप-कांग्रेस गठबंधन की करारी हार, भाजपा की जीत; केजरीवाल ने कसा तंज

    यह भी पढ़ें: Chandigarh Mayor Election: 'न तो उनकी केमिस्ट्री काम कर रही है और न ही...', जीत के बाद जेपी नड्डा ने कांग्रेस-आप पर साधा निशाना