Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ में सभी सेक्टरों के पार्कों में बनेंगे खेल मैदान, फुटपाथों की हालत सुधरेगी; नगर निगम ने दी मंजूरी

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 03:47 PM (IST)

    चंडीगढ़ नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध समिति ने शहर के खेल ढांचे और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई विकास कार्यों को मंजूरी दी है। इसमें पार्कों ...और पढ़ें

    चंडीगढ़ में खेल ढांचे और अन्य नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर।

    चंडीगढ़ में खेल ढांचे और अन्य नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर।

    HighLights

    1. पार्कों में बास्केटबॉल-वॉलीबॉल कोर्ट का पुनर्विकास।

    2. पार्कों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जाएगी।

    3. पास प्रस्ताव के 15 दिनों में टेंडर लगाने के निर्देश।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध समिति (एफएंडसीसी) की बैठक में शहर के खेल ढांचे और अन्य नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने से जुड़े कई विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। मेयर सौरभ जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वार्ड-23 के पार्कों में बास्केटबाॅल और वालीबाॅल कोर्ट के पुनर्विकास के लिए 15.31 लाख रुपये के कार्य को स्वीकृति दी गई।

    इस परियोजना के तहत खेल मैदानों की सतह और अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। इससे युवाओं की आउटडोर खेलों और मनोरंजक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ने की उम्मीद है। बैठक में मेयर ने निर्देश दिए कि सभी सेक्टरों के पार्कों में चरणबद्ध तरीके से बच्चों के खेल क्षेत्र विकसित किए जाएं, ताकि बच्चों को स्वस्थ मनोरंजन के बेहतर अवसर मिल सकें।

    उन्होंने इंजीनियरिंग और हार्टिकल्चर विंग को जरूरत वाले पार्कों में जल्द लाइट और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। मेयर ने कहा कि शाम के समय पार्कों को सुरक्षित, सुगम और लोगों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाया जाना चाहिए। मेयर ने पहले और अब के पास प्रस्ताव के 15 दिनों में टेंडर लगाने के र्निदेश दिए हैं।

    यह प्रमुख एजेंडों को भी मंजूरी

    • सेक्टर-39बी में पार्कों के आसपास क्षतिग्रस्त फुटपाथों के पुनर्निर्माण पर 47.16 लाख 
    • एसटीपी डिग्गियां की एप्रोच रोड पर वर्षा जल निकासी व्यवस्था मजबूत करने पर 44.61 लाख 
    • एसटीपी डिग्गियां की क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड पर इंटरलाकिंग पेवर ब्लाक बिछाने पर 44.28 लाख 
    • सेक्टर-29बी में पेवर ब्लाक और फुटपाथ के पुनर्निर्माण पर 42.57 लाख
    • डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड में आनलाइन उत्सर्जन और अपशिष्ट जल निगरानी सिस्टम लगाने पर 42.32 लाख 
    • कैंबवाला के श्मशान घाट के पास ट्यूबवेल लगाने पर 35.92 लाख 
    • सेक्टर-28 और 29 की बैक सर्विस लेन में सीमेंट कंक्रीट फ्लोरिंग के पुनर्निर्माण पर 33.48 लाख
    • सेक्टर-56 की ईडब्ल्यूएस कालोनी में पेवर ब्लाक लगाने पर 32.19 लाख
    • सेक्टर-2, 3, 4, 7, 8 और 9 के पार्कों में जिम और बच्चों के खेल उपकरण लगाने पर 29.20 लाख
    • सेक्टर-23 के पार्कों में टो वाल, रेलिंग और गेट की मरम्मत पर 28.78 लाख 
    • इंडस्ट्रियल एरिया फेज-दो की वी-4 रोड के किनारे पेवर ब्लाकों की मरम्मत पर 27.40 लाख 
    • खुड्डा लाहौरा में 300 एमएम सीवर लाइन बिछाने के लिए 27.16 लाख 
    • सेक्टर-31 डी में वाटर सप्लाई लाइन के लिए 24.71 लाख 
    • सेक्टर-13, मनीमाजरा की मार्केट में टाइलें और पेवर ब्लाक लगाने पर 22.36 लाख 
    • सेक्टर-46 के पार्कों में टो वाल, रेलिंग और गेट की मरम्मत व पेंटिंग पर 21.70 लाख 
    • सेक्टर-25 की गोशाला की मरम्मत और नवीनीकरण पर 21.36 लाख
    • मनीमाजरा के वार्ड नंबर-5 और 6 में क्षतिग्रस्त व लापता फिटिंग लगाने पर 21.28 लाख 
    • धनास के वन रूम टेनमेंट क्षेत्र के पार्कों और ग्रीन बेल्ट की मरम्मत व पेंटिंग पर 19.70 लाख 
    • सेक्टर-40 सी और 40 डी के पार्कों में मरम्मत व पेंटिंग पर 18.25 लाख 
    • सेक्टर-16 में मकान नंबर 735 से 776 तक रिटेनिंग वॉल के निर्माण पर 13.22 लाख 
    • सेक्टर-15 के कम्युनिटी सेंटर में मल्टीप्ले कोर्टयार्ड के अपग्रेडेशन पर 12.85 लाख 
    • शांति नगर, मनीमाजरा में पार्किंग से सटी टो वाल की मरम्मत पर 10.44 लाख 
    • सेक्टर-38 पश्चिम और सेक्टर-40 के कम्युनिटी सेंटरों के वार्षिक रखरखाव पर 8.64 लाख और 6.95 लाख 

    खबरें और भी