Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PGI Chandigarh को‍ मिला भारत अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार, लंदन में क्‍लैरिवेट संस्‍थान ने किया सम्‍मानित

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Fri, 29 Sep 2023 10:14 PM (IST)

    Punjab News पीजीआइ चंडीगढ़ को भारत अनुसंधान उत्‍कृष्‍टता पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया है। यह पुरस्कार पीजीआई चंडीगढ़ को यूके लंदन में एक कार्यक्रम ...और पढ़ें

    पीजीआइ को‍ मिला भारत अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार
    पीजीआइ को‍ मिला भारत अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार

    जागरण संवाददाता , चंडीगढ़। पीजीआइ चंडीगढ़ को चिकित्सा और स्वास्थ्य विज्ञान के क्षेत्र में भारत अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार पीजीआई चंडीगढ़ को यूके लंदन में एक कार्यक्रम के दौरान दिया गया। यह पुरस्कार क्लैरिवेट संस्थान द्वारा दिया गया।

    क्लैरिवेट एक अग्रणी वैश्विक सूचना सेवा प्रदाता है, जिसने लंदन में द इंडिया रिसर्च एक्सीलेंस-प्रशस्ति पत्र पुरस्कार 2023 के प्राप्तकर्ताओं की घोषणा की। अनुसंधान में उत्कृष्ट योगदान के लिए नौ शोधकर्ताओं और 11 संस्थानों को इस वर्ष का पुरस्कार मिला।

    यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ में शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग बहनों को गलत ढंग से छुआ; भागने लगी तो कंधे पर बुझा दी जलती सिगरेट

    चिकित्सा और स्वास्थ्य विज्ञान के क्षेत्र में पीजीआइ सर्वश्रेष्ठ घोषित

    क्लैरिवेट द्वारा पीजीआइ चंडीगढ़ को संस्थागत श्रेणी के तहत चिकित्सा और स्वास्थ्य विज्ञान के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। 2023 पुरस्कार 2017 से 2022 के दौरान प्रकाशन आउटपुट के विश्लेषण पर आधारित रहा। पीजीआइ निदेशक डा. विवेक लाल ने संस्थान के डाक्टरों, वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह संस्थान में हमारे शोधकर्ताओं की बिना शर्त प्रतिबद्धता और समर्पण का परिणाम है।

    सभी का बढ़ाएगा आत्मविश्वास

    यह पुरस्कार निश्चित रूप से सभी के आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और हमारा संस्थान पीजीआइ की गति और कार्य संस्कृति को बनाए रखते हुए सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ेगा। पुरस्कार वेब ऑफ साइंस डेटाबेस और इनसाइट्स बेंचमार्किंग एंड एनालिटिक्स से संकलित डेटा के गहन विश्लेषण पर आधारित हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: फिल्मी स्टाइल में रुकवाई बोलेरो, दरवाजा खोला तो निकला मनप्रीत बादल का हमशक्ल; किरकिरी करवाकर वापस लौटी टीम