Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कैश से भरेगी पदक विजेताओं की झोली, चंडीगढ़ के खिलाड़ियों को अब मिलेगा नकद पुरुस्कार; लाखों की मिलेगी राशि

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Tue, 07 Nov 2023 11:22 AM (IST)

    राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले चंडीगढ़ के खिलाड़ियों को इस बार लाखों रुपये के नगद पुरस्कार मिलेंगे। हाल ही में चंडीगढ़ की खेल नीति लागू होने के ब ...और पढ़ें

    चंडीगढ़ के खिलाड़ियों को अब मिलेगा नकद पुरुस्कार
    चंडीगढ़ के खिलाड़ियों को अब मिलेगा नकद पुरुस्कार

    HighLights

    1. चंडीगढ़ के खिलाड़ियों को अब मिलेगा नकद पुरुस्कार
    2. राष्ट्रीय खेल में गोल्ड, सिल्वर और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को इनाम मिलेगा।
    3. खिलाड़ियों का लाखों रुपये की राशि का कैश प्राइज मिलेगा।

    विकास शर्मा, चंडीगढ़। Chandigarh News: राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले चंडीगढ़ के खिलाड़ियों को इस बार लाखों रुपये के नगद पुरस्कार मिलेंगे।

    हाल ही में चंडीगढ़ की खेल नीति लागू होने के बाद अब प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को पांच लाख रुपये, रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी को तीन लाख रुपये और कांस्य पदक जीतने वाले को दो लाख रुपये मिलेंगे।

    राष्ट्रीय खेल में खिलाड़ी कर रहे अच्छा प्रदर्शन

    यह पहली बार है जब शहर के खिलाड़ियों को हरियाणा के खिलाड़ियों के बराबर नगद पुरस्कार मिलेंगे। गोवा में (National Games 2023) आयोजित खेलों में शहर के खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।

    इससे पहले शहर के युवा खिलाड़ी चंडीगढ़ से पढ़ाई करते हैं कोचिंग लेते हैं, लेकिन खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेते समय पंजाब व हरियाणा की तरफ से खेलने को तरजीह देते थे। नई खेल नीति लागू होने से अब खिलाड़ियों को दूसरे राज्यों की तरफ रुख नहीं करना पड़ेगा।

    पदक विजेता को मिलेगा बी ग्रेडेशन का प्रमाण पत्र

    खास बात यह है कि नगद पुरस्कार के लिए अब पदक विजेताओं को साल भर इंतजार नहीं करना होगा। खिलाड़ी जैसे ही पदक जीतकर आएंगे, कुछ दिनों में सम्मानस समारोह के साथ खिलाड़ियों को सम्मानित कर दिया जाएगा। टीम और एकल खेलों के खिलाड़ियों को एक जैसा नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

    खबरें और भी

    इसके प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बी कैटेगरी में स्पोर्ट्स ग्रेडेशन होगा। खिलाड़ी इस ग्रेडेशन प्रमाण पत्र की मदद से स्पोर्ट्स कोटे का लाभ उठा सकते हैं। पैरा नेशनल गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को भी सामान्य खिलाड़ियों की तरह नगद पुरस्कार बतौर सम्मान दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें- सांसों पर संकट: जहरीली हवा से पंजाब बेहाल, आठ दिन में 25 गुना अधिक जली पराली; CM मान के गृह जिले में सबसे ज्यादा मामले

    बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं खिलाड़ियों का प्रदर्शन

    गोवा में आयोजित राष्ट्रीय खेलों की अलग -अलग 30 खेल प्रतियोगिताओं में चंडीगढ़ के 205 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इनमें 121 महिला खिलाड़ी और 84 पुरुष खिलाड़ी थे। चंडीगढ़ अभी पदक तालिका में 21वें स्थान पर है। शहर के खिलाड़ी प्रतियोगिता में चार स्वर्ण, छह रजत और एक कांस्य पदक जीत लिया है।

    पिछले साल गुजरात में आयोजित हुई राष्ट्रीय खेलों में चंडीगढ़ 19वें स्थान पर रहा था। चंडीगढ़ के खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में खेलते हुए तीन स्वर्ण पदक, चार रजत पदक और चार कांस्य पदक जीते थे।

    • राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार
    • स्वर्ण पदक - पांच लाख रुपये
    • रजत पदक - तीन लाख रुपये
    • कांस्य पदक - दो लाख रुपये

    यह भी पढ़ें- BFUHS Recruitment 2023: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेस में 249 सरकारी नौकरियां, आवेदन 15 नवंबर तक