Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बारिश ने बदला चंडीगढ़ के मौसम का मिजाज, लोगों को उमस से मिली राहत; जानिए अगले दिन का पूर्वानुमान

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 06:17 PM (IST)

    चंडीगढ़ और ट्राईसिटी में रविवार शाम हुई तेज बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है, जिससे त ...और पढ़ें

    ट्राईसिटी में रविवार शाम वर्षा होने पर मौसम में बदलाव आया।

    ट्राईसिटी में रविवार शाम वर्षा होने पर मौसम में बदलाव आया।

    HighLights

    1. रविवार शाम चंडीगढ़ और ट्राईसिटी में हुई तेज वर्षा।

    2. उमस से मिली राहत, तापमान में गिरावट की संभावना।

    3. आईएमडी ने तीन दिन भारी बारिश का अनुमान जताया।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी में रविवार शाम को काली घटा छाई और तेज वर्षा हुई। मौसम का मिजाज बदलने पर लोगों को उमस से राहत मिली। आईएमडी के अनुसार, ट्राईसिटी में अगले तीन दिन तेज वर्षा हो सकती है।

    जुलाई में अभी तक मानसून सीजन के अपेक्षित बारिश नहीं हुई है। अब तक कुल 249 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से करीब 29.2 मिलीमीटर कम है।

    बारिश की कमी के कारण शहरवासियों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन वर्षा होने पर लोगों को राहत मिली। मौसम विशेषज्ञों ने सोमवार से मौसम में बदलाव की संभावना जताई थी। अब आने वाले दो से तीन दिन तापमान में भी गिरावट आएगी।