चंडीगढ़ में वीआईपी नंबरों का टशन, CH01-DD-0001 बिका 53.88 लाख में, RLA की रिकॉर्ड कमाई
चंडीगढ़ में CH01-DD सीरीज़ के फैंसी नंबरों की ई-नीलामी में रिकॉर्ड तोड़ कमाई हुई। CH01-DD-0001 नंबर 53.88 लाख रुपये में बिका, जो अब तक की सबसे महंगी ब ...और पढ़ें

0001 से 9999 तक के नंबरों की बोली लगी।
HighLights
0001 से 9999 तक के नंबरों की नीलामी।
प्रशासन को 4.48 करोड़ रुपये का राजस्व मिला।
चंडीगढ़ में फैंसी नंबरों के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ा।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। स्मार्टसिटी के लोग शौक के आगे पैसा नहीं देखते। महंगी गाड़ियों और उन पर वीआईपी नंबरों का टशन रखते हैं। यहीं वजह है कि CH01-DD-000 नंबर 53 लाख में खरीदा।
रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) ने नई वाहन पंजीकरण श्रृंखला CH01-DD के फैंसी और चॉइस नंबरों की ई-नीलामी 4 मार्च से 6 मार्च तक कराई। इस नीलामी में 0001 से 9999 तक के नंबरों के साथ-साथ पिछली शृंखलाओं के बचे हुए फैंसी और विशेष नंबर भी शामिल किए गए।
तीन दिन चली इस ई-नीलामी में कुल 591 वाहन पंजीकरण नंबरों की बोली लगी, जिससे प्रशासन को 4,48,87,000 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। यह आरएलए की नीलामी के इतिहास में अब तक की सबसे अधिक कमाई बताई जा रही है।
नीलामी में सबसे अधिक बोली CH01-DD-0001 नंबर के लिए लगी, जो करीब 53 लाख 88 हजार रुपये में बिका। इसके बाद CH01-DD-0003 नंबर 32 लाख 32 हजार रुपये में नीलाम होकर दूसरा सबसे महंगा नंबर रहा। शहर में फैंसी वाहन नंबरों के प्रति लोगों का आकर्षण लगातार बढ़ता जा रहा है और हर नई शृंखला में ऊंची बोली लग रही है।
अब तक के कुछ महंगे फैंसी नंबर
- CH01-DD-0001 – 53.88 लाख (2026)
- CH01-DA-0001 – 36.43 लाख (2025)
- CH01-DC-0001 – 31.35 लाख (2025)
- CH01-CZ-0001 – 31 लाख (2025)
- CH01-CY-0001 – 25 लाख (2025)
- CH01-CX-0001 – 20.70 लाख (2024)