Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ में दो साल में दो लाख से ज्यादा वोट कटे, जानें किस वार्ड में कितने मतदाता घटे, SIR के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 12:01 PM (IST)

    चंडीगढ़ की ड्राफ्ट मतदाता सूची में जून 2024 से अगस्त 2026 के बीच 2.09 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, जो कुल का 31.76% है। सांसद मनीष तिवारी ...और पढ़ें

    एसआईआर की ड्राफ्ट सूची में यह संख्या 4,50,282 रह गई।

    एसआईआर की ड्राफ्ट सूची में यह संख्या 4,50,282 रह गई।

    HighLights

    1. चंडीगढ़ में 2.09 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम हटे।

    2. कुल मतदाताओं का 31.76% नाम सूची से बाहर।

    3. सांसद मनीष तिवारी ने निष्पक्ष जांच की मांग की।

    राजेश ढल्ल, चंडीगढ़। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत तैयार ड्राफ्ट मतदाता सूची के आंकड़ों में चंडीगढ़ में बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाए जाने का दावा किया गया है।

    जून 2024 के लोकसभा चुनाव के समय शहर में 6,59,805 मतदाता थे, जबकि 2 अगस्त 2026 में एसआईआर की ड्राफ्ट सूची में यह संख्या 4,50,282 रह गई है। यानी 2,09,523 मतदाताओं के नाम हटे हैं, जो कुल मतदाताओं का 31.76 प्रतिशत है। वहीं 35 वार्डों में औसतन 33.72 प्रतिशत मतदाताओं के नाम हटे हैं।

    सांसद मनीष तिवारी की ओर से उपलब्ध वार्डवार आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक 52.76 प्रतिशत वोट वार्ड-6 में काटे गए हैं। वार्ड नंबर -6 से पार्षद पूर्व मेयर सरबजीत कौर ढिल्लो है।इस एरिया में मनीमाजरा के शिवालिक इंकलेव, शांति नगर,गाेबंदपुरा, माडीवाला टाउन और उप्पल मार्बल आर्च का एरिया शामिल है।

    इसके बाद वार्ड-24 में 46.08 प्रतिशत,(सेक्टर-36, 42, 53,54) वार्ड-30 (सेक्टर-41, बुटरेला, बढ़हेड़ी)में 45.48 प्रतिशत, वार्ड-12 में 42.93 प्रतिशत, वार्ड-18 में 42.89 प्रतिशत, वार्ड-33 में 42.78 प्रतिशत, वार्ड-2 में 42.26 प्रतिशत, वार्ड-8 में 41.48 प्रतिशत और वार्ड-20 में 40.61 प्रतिशत मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। 

    वार्ड वोट कटे
    6 52.76%
    24 46.08%
    30 45.48%
    12 42.93%
    18 42.89%
    33 42.78%
    2 42.26%
    8 41.48%
    20 40.61%
    10 39.81%
    23 39.12%
    22 38.63%
    13 38.34%
    21 37.23%
    9 37.27%
    1 36.25%
    17 35.98%
    16 34.35%
    34 34.27%
    31 33.47%
    27 32.91%
    11 32.04%
    29 31.68%
    3 30.95%
    25 29.05%
    14 28.58%
    35 26.51%
    32 26.24%
    26 25.21%
    4 23.92%
    7 19.90%
    19 19.36%
    28 18.62%
    15 17.77%
    5 15.38%

    सांसद बोले-यह बहुत चिंता की बात

    सांसद मनीष तिवारी का कहना है कि जब उन्होंने जून 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ा और जीता था, तब चंडीगढ़ में 6,59,805 मतदाता थे। अब ड्राफ्ट मतदाता सूची में यह संख्या घटकर 4,50,282 रह गई है। करीब 2.09 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।

    35 वार्डों में औसतन 33.72 प्रतिशत और कुल मिलाकर 31.76 प्रतिशत मतदाता सूची से बाहर हो गए हैं। कुछ वार्डों में 46 से 52 प्रतिशत तक नाम हटाए गए हैं, जो बेहद चिंताजनक है। इस पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए।

    खबरें और भी

    1,37,814 मतदाताओं को नोटिस जारी 

    एसआईआर के बाद प्रशासन ने इनमें 69,461 नोटिस उन लोगों को भेजे गए हैं जिन्होंने पिछले विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित आवश्यक लिंक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है। वहीं 68,353 नोटिस नाम की वर्तनी, अभिभावक या परिवार के विवरण में विसंगति जैसी त्रुटियों के कारण जारी किए गए हैं।

    उपायुक्त ने निर्देश दिए कि हर नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाता को अपना पक्ष रखने और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का पूरा अवसर दिया जाए। बिना पूरी जांच और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किए किसी भी मतदाता का नाम नहीं हटाया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 22 सितंबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी।