Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ में युवती के प्रेम में मानसिक तनाव में आया युवक, फंदा लगा दी जान; पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में लिया

    Updated: Mon, 11 May 2026 06:26 PM (IST)

    चंडीगढ़ के मनीमाजरा में एक 28 वर्षीय युवक पंकज ने प्रेम संबंध में मानसिक तनाव के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन जब्त कर जां ...और पढ़ें

    मनीमाजरा के राईया वाला मोहल्ला में युवक ने फंदा लगाकर दी जान।

    मनीमाजरा के राईया वाला मोहल्ला में युवक ने फंदा लगाकर दी जान।

    HighLights

    1. ट्यूबवेल ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था।

    2. कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।

    3. मोबाइल काॅल डिटेल, चैट खंगाल रही पुलिस।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। युवती के प्रेम में मानसिक तनाव में आए युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मरने वाला 28 वर्षीय पंकज मनीमाजरा के राईया वाला मोहल्ला का रहने वाला था और नगर निगम के पब्लिक हेल्थ विभाग में ट्यूबवेल ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था।

    पुलिस ने पंकज का मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब मोबाइल काॅल डिटेल, चैट और सोशल मीडिया गतिविधियों को खंगाल रही है।

    सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे पंकज अपने घर की पहली मंजिल स्थित कमरे में गया और अंदर से कुंडी बंद कर ली। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों को चिंता हुई। आवाज लगाने कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो परिवार ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा।

    दरवाजा खुलते ही परिवार के होश उड़ गए। पंकज पंखे से लगे फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। सीएफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया, लेकिन कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।

    बड़े भाई की पहले हो चुकी मौत

    पड़ोसियों ने बताया कि पंकज के बड़े भाई की वर्ष 2024 में बीमारी के चलते मौत हो चुकी थी। उसके पिता सुभाष शर्मा नगर निगम के पब्लिक हेल्थ विभाग में सुपरवाइजर हैं, जबकि मां आंगनबाड़ी में कार्यरत हैं। घटना के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

    खबरें और भी

    बताया जा रहा है कि आत्महत्या से कुछ देर पहले पिता ने उसे घर में सामान्य हालत में देखा था। इसके बाद वह मंदिर चले गए। वहीं उसकी मां ने भी उसे ड्यूटी पर छोड़ने के लिए आवाज लगाई थी, लेकिन तब तक वह यह खौफनाक कदम उठा चुका था।