चंडीगढ़ व्यापार मंडल के पांच बार अध्यक्ष रहे चरणजीव सिंह भाजपा में शामिल, पार्टी संगठन को मिलेगी नई मजबूती
चंडीगढ़ व्यापार मंडल के पांच बार अध्यक्ष रहे चरणजीव सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ...और पढ़ें

चरणजीव सिंह के भाजपा में शामिल होने पर स्वागत करते प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा व अन्य।
HighLights
चरणजीव सिंह ने चंडीगढ़ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने उनका स्वागत किया।
उनके अनुभव से पार्टी संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ व्यापार मंडल के पांच बार अध्यक्ष रहे चरणजीव सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। सेक्टर-33 स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय 'कमलम' में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर विधिवत सदस्यता ग्रहण करवाई।
जतिंदर पाल मल्होत्रा ने चरणजीव सिंह का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके लंबे सामाजिक एवं व्यापारिक अनुभव से भाजपा संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि व्यापारी वर्ग के हितों की रक्षा तथा उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।
चरणजीव सिंह ने भाजपा की नीतियों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा व्यापारियों के हित में केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने तथा व्यापार मंडल और व्यापारी समाज की आवाज़ को और अधिक प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा हरियाणा की नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष लतिका शर्मा, भाजपा चंडीगढ़ प्रकोष्ठों एवं विभागों के प्रभारी शक्ति प्रकाश देवशाली, सह-प्रभारी रमेश सहोर, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रभारी मोहित सूद, व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक बलजिंदर गुजराल तथा बड़ी संख्या में व्यापारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।