यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chandigarh News: सीनियर डिप्टी मेयर संधू को सता रहा अपनी जान का खतरा, SSP को भेजी शिकायत
चंडीगढ़ के डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह ने एसएसपी को एक शिकायती पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने अपनी जान का खतरा बताया है। संधू ने बताया कि 19 मई को पांच लोग ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। (Punjab Crime Hindi News) शहर के सीनियर डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह संधू (Kuljeet Singh Sandhu) को अपनी सुरक्षा का खतरा लग रहा है। उन्होंने इसके लिए चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर को एक शिकायत भेजी है। इस शिकायत में उन्होंने कहा है कि 19 मई को पांच लोग उनके घर के बाहर आकर उन्हें धमकी देकर गए हैं।
संधू ने आगे देख लेने के लिए भी बोला है। सीनियर डिप्टी मेयर कुलजीत ने बताया कि वह अपने दो नाबालिग बच्चे और पत्नी के साथ यहां पर रहते हैं। लेकिन हर रोज इस तरह की घटनाएं यहां पर होती रहती हैं।
2022 में भी दी थी शिकायत
कुलजीत सिंह ने बताया कि 2022 में भी उन्होंने पुलिस (Chandigarh Police) को अपनी शिकायत दी थी। लेकिन पुलिस की तरफ से इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। वह आजकल लोकसभा चुनाव को लेकर दिनभर घर से बाहर रहते हैं। लेकिन उन्हें अपने बच्चों की चिंता है।
यह भी पढ़ें: Bathinda Crime: रंजिश के चलते 60 साल की बुजुर्ग की हत्या, अब दो महिलाओं सहित परिवार के सात लोगों पर आई शामत
बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस को उचित कार्रवाई करनी चाहिए। इस इलाके में पुलिस की तरफ से न तो किसी प्रकार की कोई गस्त की जाती है, न ही यहां पर कोई पुलिस बीटबॉक्स बना हुआ है।
लाइसेंसी हथियार भी पुलिस के पास
पीड़ित कुलजीत सिंह ने बताया कि उनके पास एक लाइसेंसी हथियार है। लेकिन चुनाव के कारण वह भी पुलिस स्टेशन में जमा है। इस कारण उन्हें अपनी सुरक्षा में खतरा लगता है। पुलिस को इस इलाके में अपनी चौकसी बढ़ानी चाहिए।
खबरें और भी
पिछले दिनों कई दुकानों से यहां पर चोरी भी हुई है। इसके बाद भी पुलिस इस इलाके पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्हें अपनी सुरक्षा से ज्यादा इलाके के लोगों की सुरक्षा मजबूत होनी चाहिए। वह इस पर काम कर रहे हैं।