Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CM मान ने SYL के मुद्दे पर विपक्ष को एक बार फिर दी चुनौती, कहा- 'कोई एक भी नहीं आएगा मंच पर, सब डरते हैं'

    By Rohit KumarEdited By: Himani Sharma
    Updated: Sun, 15 Oct 2023 03:58 PM (IST)

    पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने एसवाइएल के मुद्दे पर एक बार फिर विपक्ष को चुनौती दी है। मान ने कहा कि विपक्ष में से कोई एक भी मंच पर बहस के लिए नह ...और पढ़ें

    मान ने फिर दी विपक्ष को बहस की चुनौती (फाइल फोटो)
    मान ने फिर दी विपक्ष को बहस की चुनौती (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर एसवाइएल के मुद्दे पर बहस के लिए विपक्ष को खुली चुनौती दी।
    2. मान ने रविवार को नगर निगम भवन में नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे।
    3. भगवंत मान ने कहा कि मैं सिर्फ एसवाइएल नहर पर ही चर्चा कंरूगा।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर एसवाइएल के मुद्दे पर बहस के लिए विपक्ष को खुली चुनौती दी। मान ने शिरोमणि अकाली दल की चुनौती के लिए न और भारतीय जनता पार्टी पंजाब के अध्यक्ष सुनील जाखड़ के प्रस्ताव पर भी तंज कसा। मान ने कहा कि विपक्ष में से कोई एक भी मंच पर बहस के लिए नहीं आएगा क्योंकि ये डरते है।

    नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे

    मान ने रविवार को नगर निगम भवन में नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे। उन्होंने पंजाब पुलिस, ट्रांसपोर्ट, माल विभाग में अलग अलग पदों पर रोजगार हासिल करने वाले 228 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए। मान ने कहा कि विपक्ष बहस के लिए आए सुखबीर बादल, सुनील जाखड़, राजा वड़िंग, प्रताप सिंह बावजा के लिए खुद कुर्सियां लगाउंगा।

    यह भी पढ़ें: Punjab: CM मान की SYL पर खुली बहस की चुनौती पर जाखड़ का सुझाव, तीन सदस्‍यीय पैनल बनाने का रखा प्रस्‍ताव

    इतना ही नहीं इन की कुर्सियों के आगे इनका मनपसंद खाना, सुखबीर बादल के आगे पीजा व डाइट कोक, प्रताप बाजवा के आगे ब्लैक काफी, सुनील जाखड़ के आगे संतरे का जूस और राजा वड़िंग के आगे चाय रखवाउंगा। जो इन्हें पसंद है रखवाउंगा। लेकिन यह नहीं आएंगे।

    एसवाइएल नहर पर ही करूंगा चर्चा- भगवंत मान

    भगवंत मान ने कहा कि मैं सिर्फ एसवाइएल नहर पर ही चर्चा कंरूगा। 1965 के बाद पंजाब कैसे लूटा गया। इस पर तो बहस होनी चाहिए। क्योंकि यह आते नहीं क्योंकि इन को पता है कि आएंगे तो फंस जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कि राज्य में जो टोल प्लाजा बंद करवाए गए है वह काफी समय पहले ही बंद हो जाने चाहिए थे। लेकिन टोल प्लाजा के ठेकों को बार बार रिन्यू किया गया। क्योंकि पिछली सरकारों की इन में हिस्सेदारियां थी।

    खबरें और भी

    युवाओं को रोजगार उनकी काबलियत से दिया जा रहा

    वहीं नवनियुक्त युवाओं को ईमानदारी से काम करने के लिए मुख्यमंत्री की ओर से प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि जो युवा सरकारी विभागों में आ रहे है वह लोगों की बढ़ चढ़ कर मदद करे। पंजाब पुलिस के टेकनिकल विंग में युवाओं की नियुक्ति की गई है। वहीं माल विभाग में पटवारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए है। मान ने कहा कि राज्य के युवाओं को रोजगार देने का सिलसिला यूं ही चलता रहेगा। युवाओं को रोजगार सिफारिश से नहीं बल्कि काबलियत से दिया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: SYL नहर के मुद्दे पर घिर रहे सीएम मान, सब लगा रहे इल्जाम; अब पंजाब भाजपा ने कहा- नाटक कर रहे मुख्यमंत्री