Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'आज लोकतंत्र की हत्या का दिन है, चंडीगढ़ का मेयर चुना नहीं... बिठाया गया है'; सीएम भगवंत मान ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

    Updated: Tue, 30 Jan 2024 04:32 PM (IST)

    Chandigarh Mayor Election 2024 CM भगवंत मान ने चंडीगढ़ में भाजपा की जीत होने पर आड़े हाथों लिया है। उन्‍होंने कहा कि चुनाव में आज लोकतंत्र की हत्‍या ह ...और पढ़ें

    चंडीगढ़ में आज लोकतंत्र की हुई हत्‍या (फाइल फोटो)
    चंडीगढ़ में आज लोकतंत्र की हुई हत्‍या (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्‍क, चंडीगढ़। Chandigarh Mayor Election 2024: चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर छिड़ा विवाद बढ़ता जा रहा है। अब मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में भाजपा की जीत होने पर आड़े हाथों लिया है।

    सीएम ने कहा कि चुनाव में आज लोकतंत्र की हत्‍या हुई है। चंडीगढ़ में मेयर चुना नहीं गया है बल्कि बिठाया गया है। पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह पर घोटाला करने का आरोप लगाया है।

    लाइव आकर लगाए आरोप

    मान ने लाइव आकर अनिल मसीह की एक वीडियो दिखाकर खुलासा किया है कि पीठासीन ने सीक्रेट बैलेट पेपर के साथ छेड़छाड़ की है। सीएम मान ने कहा कि भाजपा ने चंडीगढ़ को लूट लिया है। वहीं उन्‍होंने 2024 में लोकसभा चुनाव को लेकर भी कहा है कि अगर ये ही हालात रहे तो आगे भी ऐसे ही घोटाले होते रहेंगे।

    मामले की कार्रवाई जरूरी 

    वहीं अब ये मामला हाई कोर्ट में पहुंच गया है, इस पर मान ने कहा कि लड़ाई अभी शुरू हुई है। इस पर जांच जरूर होनी चाहिए। नहीं तो आने वाले चुनाव में भी इसी तरह के नतीजे सामने आएंगे। 

    यह भी पढ़ें: Chandigarh Mayor Election 2024: भाजपा की जीत पर मचा घमासान, राघव चड्ढा ने BJP पर लगाया देशद्रोह का आरोप; HC पहुंचा मामला