Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'भगवंत मान CM नहीं बनते तो दूसरी शादी नहीं होती, राघव चड्ढा तो...', पंजाब कांग्रेस सांसद ने कसा तंज

    Updated: Tue, 28 Apr 2026 06:12 PM (IST)

    कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की शादियों पर हास्यपूर्ण टिप्पणी की है। ...और पढ़ें

    कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह और सीएम भगवंत मान (जागरण फाइल)

    कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह और सीएम भगवंत मान (जागरण फाइल)

    HighLights

    1. कांग्रेस सांसद रंधावा ने शादियों पर की टिप्पणी

    2. भगवंत मान के CM बनने से हुई दूसरी शादी

    3. राघव चड्ढा को AAP से मिला बड़ा मुकाम

    डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा सहित सात राज्यसभा सांसदों के पाला बदलने के बाद सियासत में उथल-पुथल कम होने का नाम नहीं ले रही। पंजाब के राजनीतिक गलियारे में इस घटनाक्रम का असर ज्यादा दिख रहा है। इसी क्रम में इन दिनों पंजाब के दो बड़े नेताओं की शादियों ने भी जोर पकड़ लिया है।

    पंजाब से कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने राघव चड्ढा और मुख्यमंत्री भगवंत मान की शादी को लेकर हास्य अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि भगवंत मान अगर मुख्यमंत्री नहीं बनते तो उनकी दूसरी शादी भी नहीं होनी थी। वह (राघव चड्ढा) तो अभी यंग है, उसे वो नहीं मिलती तो कोई और मिल जाती। इतने बड़े घर में नहीं मिलती छोटे घर में मिलती।

    दोनों नेताओं ने कब-कब की शादी?

    ज्ञात हो कि सीएम भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने के बाद 7 जुलाई, 2022 को डॉ. गुरप्रीत कौर से उन्होंने दूसरी शादी की थी। गुरप्रीत कौर पेशे से एमबीबीएस डॉक्टर हैं और वह हरियाणा के कुरुक्षेत्र की निवासी हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने साल 2023 में बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चौपड़ा से शादी की थी। 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर के लीला पैलेस होटल में उन्होंने शादी रचाई थी।

    सौरभ भारद्वाज ने राघव की शादी का किया जिक्र

    राघव चड्ढा सहित सात सांसदों के बीजेपी ज्वाइन करने के बाद दिल्ली प्रदेश के आप अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने राघव को लेकर कहा था कि यदि आम आदमी पार्टी उन्हें सांसद नहीं बनाती तो उनकी शादी भी नहीं होती। उनकी (राघव चड्ढा) शादी इसलिए हो पाई क्योंकि राघव आप के जरिए राज्यसभा सदस्य बने। अगर राघव को राज्यसभा सांसद नहीं बनाया जाता तब उन्हें कोई नहीं पूछता।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- AAP के 7 सांसदों के भाजपा में विलय को मंजूरी, राज्यसभा चेयरमैन ने दी अनुमति; NDA का आंकड़ा 148 पहुंचा

    यह भी पढ़ें- गद्दार हैं राघव चड्ढा... डिंपल यादव का AAP सांसदों पर हमला, कहा- पार्टी के भरोसे से बने सांसद