Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'प्रचार के लिए बजट है, लेकिन डीए के लिए नहीं...', राजा वड़िंग ने पंजाब सरकार पर बोला हमला

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 07:27 PM (IST)

    Punjab Employees DA Dispute: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने डीए की मांग कर रहे सरकारी कर्मचारियों पर पुलिस कार्रवाई की निंदा की। ...और पढ़ें

    पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने डीए प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

    पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने डीए प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

    HighLights

    1. राजा वड़िंग ने डीए प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई की निंदा की

    2. कर्मचारियों का बकाया डीए तुरंत भुगतान करने की मांग की

    3. पुरानी पेंशन योजना बहाली का वादा, आंदोलन की चेतावनी

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Punjab Employees DA Dispute: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने महंगाई भत्ता (डीए) की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे सरकारी कर्मचारियों पर पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि डीए कर्मचारियों का अधिकार है और राज्य सरकार को बिना देरी उनके बकाया का भुगतान करना चाहिए।

    वड़िंग ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवत मान के पिता भी सरकारी कर्मचारी थे,  लेकिन आज सरकारी कर्मचारी जब महंगाई भत्ता (डीए) की मांग कर रहे हैं तो उन कर्मचारियों पर पानी की बौछारें छोड़ी जा रही हैं।

    कर्मचारियों को उनका हक तुरंत दीजिए, नहीं तो पंजाब कांग्रेस कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन करेगा और उनके अधिकार मिलने तक संघर्ष जारी रखेगा। वड़िंग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार कर्मचारियों की जायज मांगें मानने के बजाय पुलिस बल का सहारा ले रही है।

    उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सरकार के पास गुजरात और गोवा में चुनाव प्रचार पर खर्च करने के लिए धन है, तो पंजाब के कर्मचारियों के बकाया डीए के लिए पैसा क्यों नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हाई कोर्ट के आदेशों का सम्मान करने के बजाय डीए भुगतान के मामले को सुप्रीम कोर्ट ले जाकर कर्मचारियों का हक रोकने का प्रयास कर रही है।

    वड़िंग ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने के आप सरकार के वादे की भी याद दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगी और सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन योजना बहाल करेगी।

    खबरें और भी