Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab News: सीएम भगवंत मान के घर गूंजी किलकारी, बेटी ने लिया जन्म; देखिए नन्ही परी की खूबसूरत तस्वीर

    Updated: Thu, 28 Mar 2024 12:35 PM (IST)

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर बेटी का जन्म हुआ है। इसकी जानकारी खुद सीएम ने पोस्ट करके दी है। मान ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि भगवान ने मुझे ए ...और पढ़ें

    Punjab News: सीएम भगवंत मान के घर बेटी ने लिया जन्म। फाइल फोटो
    Punjab News: सीएम भगवंत मान के घर बेटी ने लिया जन्म। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता,चंडीगढ़। पंजाब (Punjab News) के मुख्यमंत्री भगवंत मान Daughter Born in Bhagwant Mann House)) के घर बेटी ने जन्म लिया है। यह जानकारी खुद उन्होंने अपने इंटरनेट अकाउंट पर शेयर करते हुए कहा है कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

    शराब घोटाले में केजरीवाल जेल में बंद

     इस समय दिल्ली की राजनीति देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां शराब घोटाले में अब आम आदमी पार्टी (AAP Party) के मुखिया और दिल्ली (Delhi News) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind  Kejriwal) भी जेल में बंद हैं। उन्हें कोर्ट ने ईडी हिरासत में भेजा हुआ है।

    75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देश को बताई थी खबर

    इससे पहले 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पूरे पंजाब खुशखबरी दी थी। जनता को संबोधित करते हुए सीएम मान ने बताया था कि मार्च में मेरे घर खुशियां आने वाली है। मेरी पत्नी गुरप्रीत कौर (Gurpreet Kaur) सात महीने की प्रेग्नेंट हैं।

    यह भी पढ़ें: लोकसभा उम्मीदवारी, पैसे और वाई प्लस सुरक्षा... रिंकू के BJP में जाने के बाद AAP नेता सौरभ भारद्वाज का रिएक्शन

    सीएम ने कहा कि ये जानकर आपको हैरानी होगी की हमको ये भी नहीं पता है कि लड़का है या लड़की। न ही हमने टेस्ट कराया है। बता दें कि सीएम मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पेहोवा की रहने वाली हैं।

    खबरें और भी

    समाज को दिया था ये मैसेज

    उन्होंने कहा कि बच्चा बस तंदुरुस्त होना चाहिए। लड़के-लड़कियों के चक्कर में न पड़ें और न जांच कराएं कि लड़का है या लड़की। उन्होंने कहा कि क्या पता कि किस रूप में नारायण मिल जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो भी आये स्वस्थ होकर आये। स्वास्थ्य प्रकृति का सबसे बड़ा उपहार है।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: क्या पटियाला से चुनाव लड़ेंगी परनीत कौर? उम्मीदवारी को लेकर महारानी ने खुद बताई दिली इच्छा