Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: क्या पटियाला से चुनाव लड़ेंगी परनीत कौर? उम्मीदवारी को लेकर महारानी ने खुद बताई दिली इच्छा

    Updated: Thu, 28 Mar 2024 02:40 PM (IST)

    Punjab Lok Sabha Election 2024 भाजपा नेत्री परनीत कौर (Preneet Kaur) ने चुनाव लड़ने की इच्‍छा जताई है। उन्‍होंने ब‍ताया कि वह पटियाला से चुनाव में खड़ ...और पढ़ें

    परनीत कौर ने जताई चुनाव लड़ने की इच्‍छा (फाइल फोटो)
    परनीत कौर ने जताई चुनाव लड़ने की इच्‍छा (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्‍क, पटियाला। भाजपा नेत्री परनीत कौर (Preneet Kaur) ने चुनाव लड़ने की इच्‍छा जताई है। उन्‍होंने कहा कि अगर मुझे लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) लड़ने का मौका मिलेगा तो मैं जरूर लड़ना चाहूंगी।

    साथ ही उन्‍होंने बताया क‍ि वह पटियाला से चुनाव पड़ने की इच्‍छुक हैं। उन्‍होंने आगे बताते हुए कहा कि पटियाला मेरा घर है तो मैं यहीं से चुनाव में खड़ा होना चाहूंगी। परनीत ने आगे कहा कि हालांकि इसका फैसला बीजेपी आलाकमान करेगा।

    चार बार रह चुकी हैं सांसद

    परनीत कौर पटियाला की शाही सीट पर कांग्रेस से चार बार सांसद रही हैं। अब वह भाजपा में शामिल हो गई हैं। जानकारी के अनुसार कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्‍नी पिछले 25 साल से पटियाला लोकसभा सीट से चुनाव लड़ती आ रही हैं। अब उन्‍होंने अपनी उम्‍मीदवारी को लेकर फिर से पटियाला से भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ने की इच्‍छा जताई है। 

    यह भी पढ़ें: Punjab News: सीएम भगवंत मान के घर गूंजी किलकारी, बेटी ने लिया जन्म; मुख्यमंत्री ने खुद दी जानकारी