Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' पर सियासत तेज, OTT से हटाने पर केंद्र सरकार से बात करेंगे केवल सिंह ढिल्लों

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 01:25 PM (IST)

    पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को ओटीटी से हटाए जाने पर केंद्र सरकार से बात करने का ऐलान किया है। ...और पढ़ें

    फिल्म 'सतलुज' को ओटीटी से हटाने पर केंद्र से बात करेंगे केवल सिंह ढिल्लों (फाइल फोटो)

    फिल्म 'सतलुज' को ओटीटी से हटाने पर केंद्र से बात करेंगे केवल सिंह ढिल्लों (फाइल फोटो)

    रोहित कुमार, चंडीगढ़। पंजाबी अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाए जाने का विवाद अब सियासी रंग लेने लगा है। पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा है कि वह इस मामले को जल्द ही केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष उठाएंगे और फिल्म को हटाए जाने के कारणों की जानकारी लेंगे।

    ढिल्लों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाने के फैसले को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे में वह संबंधित केंद्रीय मंत्री और पार्टी नेतृत्व से बातचीत कर यह जानने का प्रयास करेंगे कि आखिर किन कारणों से यह फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि यदि किसी तरह की गलतफहमी या तथ्यात्मक स्थिति सामने आती है तो उसे भी स्पष्ट किया जाएगा।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह एक संवेदनशील मामला है और इससे जुड़े सभी पहलुओं पर तथ्य सामने आने चाहिए। उन्होंने कहा कि वह केंद्र सरकार के समक्ष यह मुद्दा मजबूती से रखेंगे और फिल्म को हटाए जाने के पीछे की पूरी प्रक्रिया और कारणों की जानकारी मांगेंगे।

    राज्य की अन्य राजनीतिक पार्टियों पर भी निशाना साधा

    इस दौरान ढिल्लों ने राज्य की अन्य राजनीतिक पार्टियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी, शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस पंजाब के हितों से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से काम करने के बजाय राजनीति कर रही हैं। उनका कहना था कि प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों पर सभी दलों को एकजुट होकर काम करना चाहिए।

    खबरें और भी

    ढिल्लों ने कहा कि वह इस मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी में निष्कर्ष निकालने के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन पूरे घटनाक्रम की जानकारी सामने आना जरूरी है। उन्होंने दोहराया कि वह जल्द ही केंद्रीय नेतृत्व और संबंधित मंत्रियों से मुलाकात कर इस विषय पर चर्चा करेंगे तथा फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाए जाने के कारणों का पता लगाने का प्रयास करेंगे।

    इससे पहले फिल्म को लेकर उठे विवाद के बाद विभिन्न स्तरों पर प्रतिक्रियाएं सामने आ चुकी हैं और अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान के बाद यह मुद्दा राजनीतिक बहस का भी हिस्सा बन गया है