Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा से दूरी, अब कांग्रेस से भी किनारा, डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने पंजाब चुनावों से पहले क्यों बना ली अपनी पार्टी?

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 11:55 AM (IST)

    पंजाब कांग्रेस से निष्कासन के बाद डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने अपनी नई पार्टी 'भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी' की घोषणा की है। उन्होंने एक्स पर बताया कि इसका उद ...और पढ़ें

    डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने अपनी नई पार्टी 'भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी' की घोषणा की (फाइल फोटो)

    डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने अपनी नई पार्टी 'भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी' की घोषणा की (फाइल फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    अंकु चाहर, चंडीगढ़। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी से बाहर होने के बाद डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने अपनी नई पार्टी 'भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी' की घोषणा की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि इसका उद्देश्य लोगों को अधिकार दिलाना, न्याय, शांति और प्रेम के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। वे 8 अक्टूर 2016 को बीजेपी से इस्तीफा देकर, 28 नवंबर 2016 को कांग्रेस में शामिल हुई थी।

    फरवरी 2026 में पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था। नवजोत कौर सिद्धू पहले से ही कांग्रेस पार्टी से निलंबित चल रही थीं।

    इसके कुछ दिन पहले ही नवजोत कौर सिद्धू ने सार्वजनिक रूप से कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था। इसके बावजूद पार्टी ने संगठनात्मक प्रक्रिया पूरी करते हुए उनको पार्टी से निकालने का फैसला लिया।

    कांग्रेस से जुड़ी थी नवजोत कौर

    नवजोत कौर सिद्धू लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ी रही और अमृतसर से विधायक भी रह चुकी हैं। उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू पहले ही पार्टी से दूरी बना चुके थे। ऐसे में नवजोत कौर सिद्धू का निष्कासन कांग्रेस और सिद्धू परिवार के बीच राजनीतिक रिश्तों में आए अंतिम मोड़ के तौर पर देखा जा रहा था।

    राजनीतिक विश्लेषकों का मानना था कि कांग्रेस का यह फैसला पंजाब में पार्टी के भीतर अनुशासन कायम करने और स्पष्ट संदेश देने की रणनीति का हिस्सा है, जिसका असर आने वाले समय में राज्य की राजनीति पर पड़ सकता है।

    राजनीति छोड़ संतों की सेवा की जताई थी इच्छा

    मार्च 2026 में वे खमाणों में संत रामपाल आश्रम गई और राजनीति छोड़ संतों की सेवा में जाने का विचार व्यक्त किया। उन्होंने दहेज रहित विवाह की सराहना की और पति संग अंगदान का संकल्प दोहराया।

    खबरें और भी

    सोमवार को देर रात अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट डाल उन्होंने नई पार्टी बनाने की घोषणी की। उन्होंने ‘भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी’ बनाई है। हालांकि से पूर्व कांग्रेस छोड़ने के बाद उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें थी जिस पर अब विराम लग गया है।

    अपने एक्स अकाउंट के जरिए उन्होंने कहा कि लंबे समय से जिस घोषणा का इंतजार किया जा रहा था, वह अब सामने आ चुकी है। मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था और नेताओं के कामकाज का गहराई से आकलन करने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर एक नया विकल्प देने की दिशा में कदम बढ़ाया है।